फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   टीआईटी के सवालों पर चार हजार आपतियां

टीआईटी के सवालों पर चार हजार आपतियां

Fri, 23 Nov 2018 09:39 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
टीआईटी के सवालों पर चार हजार आपतियां
टीईटी के सवालों पर चार हजार आपत्तियां
विज्ञापन

0 आंसर-की जारी होने के 31 घंटे के भीतर ई-मेल पर आईं आपत्तियां
0 29 तक होगा निस्तारण, 30 को जारी की जाएगी संशोधित उत्तरकुंजी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) की उत्तरकुंजी जारी होने के 31 घंटे के भीतर सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को ई-मेल पर तकरीबन चार हजार आपत्तियां मिली हैं। इतने बड़े पैमाने पर मिली आपत्तियों से स्पष्ट है कि सवालों को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी थमने वाला नहीं है। फिलहाल, 29 नवंबर तक आपत्तियों का निस्तारण होगा और 30 नवंबर को संशोधित उत्तरकुंजी अंतिम रूप से जारी कर दी जाएगी। टीईटी का परिणाम आठ दिसंबर को प्रस्तावित है।
शिक्षक पात्रता परीक्षा 18 नवंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 17 लाख 83 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से 94 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उत्तरकुंजी 20 नवंबर को आनी थी, लेकिन इसमें दो दिन का विलंब हो गया। उत्तरकुंजी 22 नवंबर को सुबह नौ बजे जारी की गई। शुक्रवार शाम छह बजे तक ई-मेल पर आपत्तियां उपलब्ध कराए जाने का समय निर्धारित किया गया था। अभ्यर्थी मांग कर रहे थे कि उत्तरकुंजी देर से जारी की गई, सो आपत्ति दर्ज कराने के लिए अतिरिक्त समय भी दिया जाए। हालांकि, समय सीमा नहीं बढ़ाई गई।
विज्ञापन

31 घंटे में सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को ई-मेल पर तकरीबन चार हजार आपत्तियां मिलीं। आपत्तियां मिलने के बाद इनके निस्तारण के लिए विशेषज्ञों की कमेटी का गठन किया जाएगा और कमेटी 29 नवंबर तक अपनी रिपोर्ट सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को सौंपेगी। रिपोर्ट के आधार पर 30 नवंबर को संशोधित उत्तरकुंजी जारी की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को 12 से 14 प्रश्नों पर चार हजार आपत्तियां मिली हैं। अंतिम उत्तरकुंजी में पांच से छह गलत सवाल हटाए जा सकते हैं। हालांकि इसके बाद भी सवालों को लेकर उत्पन्न विवाद थमने की उम्मीद बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed