{"_id":"5b92dfe8867a557ead23d9a7","slug":"111536352232-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिलेखों के सत्यापन के बाद होगी नियुक्ति की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिलेखों के सत्यापन के बाद होगी नियुक्ति की संस्तुति
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिलेखों के सत्यापन के बाद होगी स्टाफ नर्स की नियुक्ति
यूपीपीएससी ने अभिलेखों के सत्यापन के लिए जारी किया कार्यक्रम
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने एक सितंबर को स्टाफ नर्स (महिला) का परीक्षा परिणाम घोषित किया था। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति से पहले आयोग उनके मूल शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन करेगा और इसके बाद नियुक्ति की लिए संस्तुति शासन को भेजी जाएगी। अभिलेखों के सत्यापन के लिए आयोग ने कार्यक्रम जारी कर दिया है।
चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स के 558 पदों और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स के 1830 पदों पर अभ्यर्थियों के अंतिम चयन की सूची जारी कर दी गई है। अब चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन होना है। इसके लिए आठ सितंबर से आयोग की वेबसाइट पर आवेदन पत्र, प्रमाणीकरण पत्रक, देशना पत्रक एवं शैक्षिक अहर्ताओं का विवरण उपलब्ध होगा। अभ्यर्थी इसे मूल रूप से भरकर अन्य जरूरी अभिलेखों के साथ निर्धारित तिथि पर आयोग के अतिथि गृह में उपस्थित होगा। इसके लिए अनुक्रमांकवार कार्यक्रम जारी किया गया है। चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण उत्तर प्रदेश के लिए चयनित 558 स्टाफ नर्स अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन अनुक्रमांकवार 13, 14 एवं 15 सितंबर और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उत्तर प्रदेश के लिए चयनित 1830 स्टाफ नर्स अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन 17, 18, 19, 20, 22, 24, 25 एवं 26 सितंबर को सुबह 9.30 से अपराह्न एक बजे और दोपहर डेढ़ से शाम पांच बजे तक होगा।