{"_id":"5ab5579e4f1c1b54408b4955","slug":"111521833886-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट चौराहे से हिन्दू छात्रावास तक हटाया अतिक्रमण, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट चौराहे से हिन्दू छात्रावास तक हटाया अतिक्रमण, हंगामा
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट चौराहे से हिंदू छात्रावास तक हटाया अतिक्रमण, हंगामा
8300 रुपये जुर्माना वसूला, चार दर्जन कब्जे-दुकानें हटाईं
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
नगर निगम और एडीए ने शुक्रवार को हाईकोर्ट चौराहे से हिंदू छात्रावास तक अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया। फल के दुकानदारों ने कार्रवाई के दौरान हंगामा किया। पुलिस बल ने उन्हें खदेड़कर कार्रवाई पूरी कराई। इस दौरान चार दर्जन से अधिक कब्जे और दुकानें हटाई गईं। अतिक्रमण करने वालों से 8300 रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
नगर आयुक्त हरिकेश चौरसिया के निर्देश पर जोनल अधिकारी एक रविंद्र सिंह, एडीए के ओएसडी आलोक पांडेय और अतिक्रमण निरीक्षक मनोज कुमार ने पुलिस बल के साथ हाईकोर्ट चौराहे से कार्रवाई शुरू की। यहां से दस्ता एजी आफिस चौराहा होते हुए विवेकानंद प्रतिमा चौराहे से लोक सेवा आयोग के रास्ते हिंदू हॉस्टल चौराहे तक गया। कार्रवाई के दौरान सड़क और दोनों पटरियों से कब्जे, दुकानें हटाई गईं। निरीक्षक मनोज कुमार के मुताबिक एजी आफिस के पास से 12 स्टूल, एक ठेला, एक छोटा ड्रम, 11 कुर्सी, सात कैरेट, दो प्लास्टिक की मेज जब्त की गईं। दो गुमटी और एक बांस टट्टर से बनी दुकान, आठ फल तथा तीन कपड़े की दुकानें हटवाई गईं। फल विक्रेताओं के हंगामा करने से उनका सामान तो बच गया लेकिन जुर्माना भरना पड़ा।