Prayagraj : तेज रफ्तार डपंर खींच ले गया 11 हजार वोल्ट की लाइन, टूटा खंभा, कई घरों की बिजली गुल
अशोक नगर एडीजी आवास के पास तेज रफ्तार डंपर 11 हजार वोल्ट की लाइन को अपने साथ 100 मीटर तक खींच कर ले गया। हादसे में खंभा गिरने से 500 घरों की बिजली गुल हो गई।
विस्तार
अशोक नगर में 11 हजार वोल्ट की बिजली की लाइन को सोमवार तड़के 3:30 बजे के करीब तेज रफ्तार कंटेनर 50 मीटर तक खींच ले गया। इससे खंभा और तार टूटने से अशोक नगर समेत अन्य इलाकों के सैकड़ों घरों की बिजली गुल हो गई।
घटना के बाद कंटेनर चालक को पकड़ने के प्रयास में दो बिजलीकर्मी बाइक से गिरकर जख्मी हो गए। अवर अभियंता की शिकायत पर कैंट थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।33/11 केवी अशोक नगर बिजली घर के पास से 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजरी है। यहां से अशोक नगर, सर्कुलर रोड, कैंट, राजापुर समेत अन्य मोहल्लों में बिजली आपूर्ति होती है। सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे नेवादा की ओर से एक तेज रफ्तार कंटेनर बाबा चौराहे की तरफ जा रहा था।
धमाका सुनते ही सब स्टेशन में तैनात प्रशांत समेत दो बिजलीकर्मियों ने कंटेनर का पीछा किया लेकिन चालक चकमा देकर फरार हो गया। इसी बीच बिजलीकर्मी बाइक से गिरकर जख्मी हो गए। कैंट थाना पुलिस ने अवर अभियंता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ कंटेनर
इस घटना के बाद आठ सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। इसमें कंटेनर तेज रफ्तार से गुजरता दिखा। विद्युत विभाग ने फुटेज को कब्जे में लेकर कैंट थाने में शिकायत दी लेकिन वाहन का नंबर कैद न होने से चालक की पहचान नहीं हो सकी। कैंट थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
घंटों मरम्मत के बाद शुरू हो सकी आपूर्ति
घटना के बाद अशोक नगर, सर्कुलर रोड, कैंट, राजापुर समेत अन्य मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। मौके पर पहुंचे बिजलीकर्मियों ने घंटों मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति शुरू की। इस बीच कई बार बिजली की आवाजाही लगी रही। शाम करीब चार बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी। खंभा गिरने के चलते बाबा चौराहे की तरफ के मार्ग को बंद कर दिया गया। मरम्मत के बाद देर शाम लोगों को आने-जाने दिया गया। एसडीओ सिविल लाइंस राजीव यादव ने बताया कि इस घटना से विभाग को काफी क्षति पहुंची है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.