फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   प्रयागराज से जल्द शुरू होगी चेन्नई की सीधी उड़ान

प्रयागराज से जल्द शुरू होगी चेन्नई की सीधी उड़ान

Sat, 18 May 2019 09:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
प्रयागराज से जल्द शुरू होगी चेन्नई की सीधी उड़ान
प्रयागराज से जल्द शुरू होगी चेन्नई की उड़ान
विज्ञापन

फ्लाइट संचालन के लिए एयर इंडिया ने एयरपोर्ट प्रशासन से किया संपर्क
डीजीसीए की अनुमति के बाद शुरू हो जाएगा फ्लाइट का संचालन

प्रयागराज। शीघ्र ही देश के सभी चार बड़े महानगरों से प्रयागराज का सीधा हवाई संपर्क हो जाएगा। एयर इंडिया ने प्रयागराज से चेन्नई की सीधी उड़ान के लिए एयरपोर्ट प्रशासन के साथ ही डीजीसीए से संपर्क साधा है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से एप्रुवल के बाद प्रयागराज से चेन्नई की सीधी उड़ान शुरू हो जाएगी। अभी प्रयागराज से दिल्ली, मुंबई की सीधी उड़ान है। अगले माह कोलकाता की भी सीधी उड़ान शुरू हो रही है।

प्रयागराज एयरपोर्ट से वर्तमान समय दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू के लिए नियमित रूप से उड़ान है। इसी कड़ी में इंडिगो की दिल्ली की एक ओर सीधी फ्लाइट शनिवार 25 मई से शुरू हो रही है। वहीं एयर इंडिया पिछले कई वर्ष से दिल्ली के लिए फ्लाइट संचालित कर रहा है। पिछले दिनों हुए पैसेंजर सर्वे के बाद एयर इंडिया ने अभी हाल ही में चेन्नई के लिए सीधी फ्लाइट शुरू करने के लिए डीजीसीए और स्थानीय एयरपोर्ट प्रशासन से संपर्क साधा है। दरअसल चेन्नई के लिए प्रयागराज से रेल कनेक्टिविटी तो है लेकिन कोई भी ऐसी ट्रेन नहीं है जो नियमित रूप से चलती हो। चेन्नई जाने वाली गंगा कावेरी, रामेश्वरम एक्सप्रेस, संघमित्रा एक्सप्रेस आदि में वर्ष भर लंबी प्रतीक्षा सूची रहती है। इसी वजह से एयर इंडिया का अनुमान है कि उसे इस रूट पर पैसेंजर मिलेंगे। बताया जा रहा है कि डीजीसीए में फ्लाइट संचालन के समय पर मंथन हो रहा है। प्रयागराज से फ्लाइट शुरू होने के बाद महज ढाई से तीन घंटे में सीधे चेन्नई पहुंचा जा सकेगा। वर्तमान समय बंगलूरू के लिए चल रही सीधी फ्लाइट वहां 2.20 घंटे में प्रयागराज से पहुंच जा रही है। इस संबंध में एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव का कहना है कि एयर इंडिया ने चेन्नई की उड़ान के लिए संपर्क किया है। फ्लाइट शुरू होगी तो प्रयागराज का देश के चारों महानगरों से सीधा हवाई संपर्क हो जाएगा। उधर 28 जून से कोलकाता और रायपुर के लिए भी इंडिगो प्रयागराज से सीधी उड़ान शुरू कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed