फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बरररब

बरररब

Thu, 16 May 2019 09:51 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
बरररब
लखनऊ के लिए खास
विज्ञापन

0000000000000000000000

पूर्व विधायक के खिलाफ गिरफ्तारी, कुर्की वारंट
0 एक पत्नी के रहते दूसरी शादी करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। एक पत्नी के रहते दूसरी शादी करने और धमकी देने के मुकदमे की सुनवाई के दौरान उपस्थित न होने पर स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए ने बस्ती के पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल के खिलाफ कुर्की और गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने एडीजीसी राजेश गुप्ता को सुनकर दिया है।

घटना नौ सितंबर 2013 की लखनऊ के हजरतगंज थाने की है। पीड़िता की अर्जी पर कोर्ट ने पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, अमरजीत और रिंकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। विवेचना बाद पुलिस ने एक पत्नी के रहते दूसरी शादी करने और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में आरोपपत्र कोर्ट में प्रेषित किया था। प्रकरण अभियुक्त के खिलाफ आरोप तय किए जाने के स्तर पर लंबित चल रहा है। बृहस्पतिवार को मुकदमेे की सुनवाई हुई। मुकदमा वादिनी कोर्ट में उपस्थित थी। अभियुक्त के उपस्थित न होने पर कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी और कुर्की वारंट जारी किया है। अभियुक्त की ओर से दी गई हाजिरी माफी अर्जी को कोर्ट ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि प्रकरण में आरोप तय किया जाना था और अभियुक्त ने पूर्व नियत तारीख परे कोर्ट में यह आश्वासन दिया था कि वह उपस्थित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed