फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

Tue, 07 May 2019 08:47 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
सभी केंद्र
विज्ञापन

0000000000000000000000000

पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू
0 आवेदन गलत भरने पर मिलेगा संशोधन का एक मौका
0 केंद्र और विषय के चयन में कोई परिवर्तन अनुमन्य नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। पीसीएस-2018 की मुख्य परीक्षा के आयोजन को लेकर चल रही उहापोह की स्थिति पर मंगलवार को विराम लग गया। पीसीएस मेंस के लिए सात मई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खास यह कि फॉर्म गलत भरने पर अभ्यर्थियों को एक बार संशोधन का मौका भी मिलेगा, लेकिन ऑनलाइन भरे गए फॉर्म में केंद्र एवं वैकल्पिक विषय के विकल्प में कोई परिवर्तन स्वीकार नहीं होगा।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार के अनुसार अभ्यर्थी सैंपुल स्नैपशॉट के आधार पर पूरी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त करने के बाद ही ऑनलाइन फार्मेट भरें। फॉर्म को भरकर सेव करने के बाद अभ्यर्थियों को प्रदर्शित फार्मेट पर परीक्षा केंद्र के रूप में प्रयागराज या लखनऊ में से किसी एक और इसके अलावा एक वैकल्पिक विषय का चुनना होगा। केंद्र और वैकल्पिक विषय में कोई परिवर्तन अनुमन्य नहीं होगा। अभ्यर्थियों को यह प्रक्रिया 16 मई तक पूरी कर लेनी है।
विज्ञापन

सभी स्तरों पर ऑनलाइन सूचनाएं भरने के बाद सब्मिट किए गए फॉर्म को मुद्रित करना होगा। आयोग की ओर से निर्धारित समयसीमा के दौरान अभ्यर्थियों को अगर कोई त्रुटि प्रकाश में आती है तो उसके संशोधन के लिए एक मौका दिया जाएगा। संशोधन भी ऑनलाइन होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को 22 मई तक मौका दिया गया है और इस दौरान एसबीआई समेत 55 बैंकों में से किसी एक बैंक का चयन करते हुए ऑनलाइन शुल्क भी जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन भरे गए फॉर्म सेट को मुद्रित करके उसके साथ अन्य जरूरी अभिलेखों को संलग्न करते हुए आवेदन की हार्डकॉपी 29 मई तक (शाम पांच बजे तक) पंजीकृत डाक के माध्यम से या आयोग के गेट नंबर तीन पर स्थित डाक अनुभाग काउंटर (पूछताछ काउंटर) पर उपलब्ध कराना होगा। आरक्षण के दावे के संबंध में अभ्यर्थियों के जाति प्रमाणपत्र डिजिटल रूप में भी स्वीकार किए जाएंगे, लेकिन उसके साथ निवास प्रमाणपत्र जरूरी है। इसके अलावा जाति प्रमाणपत्र समेत अन्य प्रकार के प्रमाणपत्रों के प्रारूप एवं अनुदेश की पीडीएफ भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।

मुख्य परीक्षा 17 जून को प्रस्तावित
0 यूपीपीएससी के कैलेंडर में पीसीसी-2018 की मुख्य परीक्षा 17 जून को प्रस्तावित है। पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट आयोग ने 30 मार्च को घोषित किया था। पीसीएस अफसर के 988 पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा में 19 हजार 96 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया था। सभी सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। आयोग के सचिव जगदीश कहना है कि मेंस के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा।


परीक्षा टलवाने के लिए किया प्रदर्शन
बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में प्रदर्शन किया। अभ्यर्थी चाहते हैं कि मुख्य परीक्षा को कुछ दिनों के लिए टाल दिया जाए। इसके पीछे उनका तर्क है कि पहली बार पीसीएस मुख्य परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा की तर्ज पर होने जा रही है। नए पैटर्न पर तैयारी के लिए अभ्यर्थियों को काफी कम समय मिला है। ऐसे में परीक्षा को जुलाई-अगस्त तक के लिए टाल दिया जाए। इस मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने आयोग में हंगामा भी किया, जिसके बाद आयोग के मीडिया प्रभारी सुरेंद्र उपाध्याय ने अभ्यर्थियों से वार्ता की और ज्ञापन लिया। उन्होंने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि उनका प्रत्यावेदन विचार के लिए आयोग के समक्ष रखा जाएगा। इस पर आयोग ही कोई निर्णय लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed