फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सीवर में मौत पर हाईकोर्ट गंभीर

सीवर में मौत पर हाईकोर्ट गंभीर

Mon, 06 May 2019 08:07 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 08:07 PM IST
विज्ञापन
सीवर में मौत पर हाईकोर्ट गंभीर
वाराणसी के ध्यानार्थ
विज्ञापन

000000000000000000

सीवर में मजदूरों की मौत पर हाईकोर्ट गंभीर
0 जवाब दाखिल करने का अंतिम मौका, जवाब नहीं दिया तो महाप्रबंधक जल निगम और परियोजना प्रबंधक 17 मई को तलब
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। वाराणसी में सीवर लाइन में जहरीली गैस के कारण हुई दो सफाई कर्मियों की मौत पर हाईकोर्ट गंभीर है। प्रदेश सरकार की ओर से समय से जवाब नहीं दिए जाने पर नाराज हाईकोर्ट ने दो सप्ताह का अंतिम मौका दिया है। इसके बाद भी यदि जवाब दाखिल नहीं किया जाता है तो महाप्रबंधक जलनिगम और परियोजना प्रबंधक गंगा प्रदूषण इकाई को व्यक्तिगत रूप से अदालत में हाजिर होकर स्पष्टीकरण देना होगा। सुनवाई 17 मई को होगी।
पीपुल्स विजिलेंस कमेटी फॉर ह्यूमन राइट की जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल और न्यायमूर्ति आरआर अग्रवाल की खंडपीठ सुनवाई कर रही है। याचिका पर अधिवक्ता चार्ली प्रकाश और केके रॉय तथा राज्य सरकार की तरफ से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने बहस की । दो मार्च 19 को वाराणसी के पांडेपुर में सीवर लाइन में काम कर रहे दो सफाई कर्मचारियों की मौत जहरीली गैस से दम घुटने के कारण हो गई थी । सीवर लाइन का ठेका एल एंड टी कंपनी को है। उसने एक स्थानीय ठेकेदार से यह काम कराया, जिसे इस काम का कोई अनुभव नही था ।
विज्ञापन

इसके अलावा मैन्युअल स्कैवेनजिंग एक्ट 2013 के प्रावधानों के अनुसार किसी भी प्रकार के सुरक्षा उपकरण, आक्सीजन मास्क, दस्ताना, टॉर्च, हेलमेट आदि नहीं दिए गए थे। मजदूरों की मौत के बाद ठेकेदार और अभियंता मौके से भाग खड़े हुए। कोर्ट ने याचिका पर सरकार व अन्य विपक्षियों से जवाब मांगा था। समय बीत जाने के बाद भी जवाब दाखिल न करने पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की और कहा जवाब दाखिल नहीं होता तो अधिकारी कोर्ट में पेश हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed