फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मजदूरों को मेहनताना के साथ छुट्टी

मजदूरों को मेहनताना के साथ छुट्टी

Sat, 27 Apr 2019 01:26 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
मजदूरों को मेहनताना के साथ छुट्टी
मतदान के लिए छुट्टी के साथ मजदूरी भी मिलेगी
विज्ञापन

प्रयागराज। भट्टा पर काम कर रहे आसपास के जिलों के मजदूरों को मतदान के लिए अवकाश मिलेगा। उन्हें उस दिन के मेहनताना के साथ आने-जाने का खर्च भी मिलेगा। उप श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बैठक में भट्ठा संचालकों ने इसका आश्वासन दिया।
बांदा तथा आसपास के अन्य जिलोें के बड़ी संख्या में मजदूर यहां के भट्ठों पर काम पर लगे हैं। इस पर बांदा के डीएम ने यहां के जिला प्रशासन को पत्र लिखकर मजदूरों को मतदान के लिए जागरूक करने तथा सवेतन अवकाश सुनिश्चित कराने की मांग की है। इसी परिपेक्ष्य में उप श्रमायुक्त की अध्यक्षता में भट्ठा मालिक एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, फतेहपुर के भट्ठा मालिकों के अलावा बांदा के डीएम के प्रतिनिधि के तौर पर वहां के उप श्रमायुक्त अनुराग मिश्र तथा सहायक श्रमायुक्त सुविज्ञ सिंह भी शामिल हुए। उप श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने भट्ठा मालिकों से मजदूरों को वेतन के साथ छुट्टी देने तथा आने-जाने का खर्च दिए जाने की अपील की। भट्ठा मालिकों ने भी इसका आश्वासन दिया। बैठक में जागरूकता अभियान चलाए जाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में एसएन यादव, गौतम गिरि, अराधना शंखधर, वीपी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

000
12 को रहेगा सवेतन अवकाश
प्रयागराज। फूलपुर और इलाहाबाद लोकसभा सीट के लिए 12 मई को मतदान होगा। भदोही संसदीय सीट के अंतर्गत प्रतापपुर और हंडिया विधानसभा क्षेत्र में भी उसी दिन मतदान होगा। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने उस दिन कर्मचारियों के लिए सवेतन अवकाश का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed