{"_id":"5cc0739cbdec22145e483b24","slug":"101556116380-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
00000000000
30 अप्रैल तक आएगा यूपी बोर्ड रिजल्ट
यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल 58 लाख परीक्षार्थियों का खत्म होगा इंतजार
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल तक घोषित होगा। बोर्ड की ओर से परीक्षा परिणाम को अंतिम रूप दिया जा चुका है। शासन के सूत्रों का कहना है कि परीक्षा परिणाम लगभग तैयार है, इसे 30 अप्रैल तक हर हाल में जारी कर दिया जाएगा। यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव एवं उनकी टीम लगभग एक सप्ताह से परीक्षा परिणाम को अंतिम रूप देने के लिए दिल्ली में हैं। इस कारण से यूपी बोर्ड के अधिकारी परिणाम कब घोषित होगा, इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। बोर्ड के अधिकारी इस संबंध में शासन की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में अबकी बार हाईस्कूल में 3195603 एवं इंटरमीडिएट में 2611319 कुल मिलाकर 5806922 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा सात फरवरी से शुरू होकर क्रमश: 14 कार्य दिवस एवं 16 कार्य दिवस में पूरी हुई। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन आठ से 24 मार्च के बीच पूरा करने के बाद एक महीने से बोर्ड के अधिकारी परीक्षा परिणाम की तैयारी में लगे हैं।