फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   निजी स्कूल से लाखों की अवैध शराब बरामद

निजी स्कूल से लाखों की अवैध शराब बरामद

Tue, 09 Apr 2019 01:02 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
निजी स्कूल से लाखों की अवैध शराब बरामद
प्राइवेट स्कूल से लाखों की अवैध शराब बरामद
विज्ञापन

-मौके से तीन वाहन के साथ शराब बनाने का उपकरण भी मिला
रेक्टीफाइड-स्प्रिट से केमिकल डालकर तैयार की जा रही थी शराब
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज।सिराथू। प्रयागराज एसटीएफ टीम ने सैनी कोतवाली पुलिस के साथ सोमवार को क्षेत्र के चक बख्तियारा गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल में छापामार कर नकली देशी शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 2000 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट, 15 ड्रम देशी शराब के साथ नकली शराब बनाने के उपकरण, केमिकल के साथ एक डीसीएम मिनी ट्रक्र, एक कार और बोलेरो भी बरामद करने का दावा किया है। बरामद शराब और रेक्टीफाइड स्प्रिट की कीमत लाखों में है।
सोमवार दिन में प्रयागराज एसटीएफ व सैनी कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के चक बख्तियारा निवासी कमल नारायण मिश्र के बंद चल रहे स्कूल अवध नारायण मिश्र उमा विद्यालय में भारी फोर्स के साथ दबिश दी। एसटीएफ डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि ट्यूबवेल पर कई कं पनी के नाम की नकली देशी शराब बनाए जाने का धंधा हो रहा था। पुलिस ने मौके से रंगे हाथ आधा दर्जन युवकाें को धर दबोचा, जबकि धंधे का मास्टर मांइड कमल नारायण मिश्र अपने बेटे आशीष मिश्र के साथ भाग निकलने में कामयाब रहा।। टीम ने मौके पर 15 ड्रम देशी शराब, शराब बनाने के उपकरण, 2000 लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट, शराब की तीव्रता बढ़ाने के लिए उसमें मिलाया जाना वाला केमिकल, नौ हजार प्लास्टिक की खाली शीशियां , 9827 विभिन्न कंपनी के रैपर, तीन हजार ढक्कन, सील करने वाली पैकिंग मशीन, तीब्रता मापने वला यंत्र, दो हजार आबकारी विभाग का होलोग्राम, शराब में मिलाने वाला फ्लेवर आदि बरामद करने का दावा किया। पुलिस ने मौके से एक डीसीएम मिनी ट्रक, एक कार और बोलेरो जीप भी बरामद किया है। माना जा रहा है ये वाहन माल सप्लाई करने के लिए प्रयोग किए जा रहे थे। पुलिस ने पकड़े गए युवकों की शिनाख्त योगेश पुत्र राज कुमार निवासी सकरदहा थाना बाघसरांय जिला प्रतापगढ, विनोद यादव पुत्र गया प्रसाद निवासीमहमदपुर थाना कोखराज, नथन कुमार पुत्र दुखी राम निवासी सकरदहा थाना बाघराय प्रतापगढ़, संदीप कुमार पुत्र जमुना प्रसाद निवासी खरगापुर बाघसरांय प्रतापगढ़, पुष्पेंद्र सिंह पुत्र बीरेद्र सिंह निवासी विधिया विक्रम कोरावली जिला मैनपुरी, प्रवेश यादव पुत्र अनार सिंह निवासी विधिया विक्रम मैनपुरी के रूप मे की है।
विज्ञापन

---------
स्प्रिट से बनाते थे नकली देशी शराब-एसटीएफ
सिराथू। प्रयागराज के एसटीएफ इंसपेक्टर केसी राय ने बताया कि बरामद माल तकरीबन 50 लाख का है। इसमें वाहनों का दाम नहीं जोड़ा गया है। शराब माफिया स्प्रिट से नकली देशी शराब तैयार करते थे। ये बेहद खतरनाक बात सामने आई है। ऐसी ही नकली शराब के उपयोग से मौतें होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
कहीं चुनाव में वितरण के लिए तो नहीं हुआ था भंडारण
सिराथू। एसटीएफ एवं सैनी पुलिस ने नकली देशी शराब बनाने का भांडा फोड़ने बावजूद यह नहीं बता पा रही है कि यहां तैयार माल की सप्लाई कहां होती थी। कहीं इसका भंडारण लोकसभा चुनाव में बांटने के लिए तो नहीं कराया जा रहा था। पुलिस एवं एसटीएफ का यही कहना है कि जब तक मुख्य आरोपी नहीं पकड़ा जाता। कुछ कह पाना संभव नहीं है।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed