फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पीसीएस जे प्री में 6041 अभ्यर्थी सफल

पीसीएस जे प्री में 6041 अभ्यर्थी सफल

Sat, 05 Jan 2019 08:42 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
पीसीएस जे प्री में 6041 अभ्यर्थी सफल
सभी केंद्र
विज्ञापन

---------------

पीसीएस-जे प्री में 6041 अभ्यर्थी सफल
0 यूपीपीएससी ने घोषित किया प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम
0 30, 31 जनवरी एवं एक फरवरी को होगी मुख्य परीक्षा
0 परिणाम के साथ आयोग ने जारी की अंतिम उत्तरकुंजी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शनिवार को न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक परीक्षा-2018 का परिणाम घोषित कर दिया। पीसीएस-जे प्रारंभिक परीक्षा में 6041 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। परिणाम के साथ अंतिम उत्तरकुंजी भी जारी कर दी गई है। आयोग के कैलेंडर में मुख्य परीक्षा 30, 31 जनवरी एवं एक फरवरी को प्रस्तावित है।
पीसीएस-जे के 610 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 16 दिसंबर को प्रयागराज, लखनऊ, मेरठ और आगरा के 141 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए 64691 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और 38209 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से मुख्य परीक्षा के लिए 6041 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट और आयोग कार्यालय के सूचना पट्ट पर भी उपलब्ध है। यूपीपीएससी के सचिव जगदीश के अनुसार परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं श्रेणीवार कटऑफ प्राप्तांक आयोग की वेबसाइट पर शीघ्र उपलब्ध करा दिए जाएंगे। पीसीएस-जे प्रारंभिक परीक्षा के दोनों प्रश्नपत्रों की उत्तरकुंजी भी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। सचिव के अनुसार इस संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम-2005 के तहत अलग से प्रार्थनापत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। गौरतलब है कि आयोग को यह भर्ती प्रक्रिया हर हाल में मई से पहले पूरी कर लेनी है। आयोग ने इन परीक्षाओं के विभिन्न चरणों की तारीखें पहले से निर्धारित कर रखी हैं और इसके लिए सुप्रीमकोर्ट में हलफनामा भी दिया गया है।
विज्ञापन


तीन सवाल हटाए, एक के दो विकल्प सही
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-जे प्रारंभिक परीक्षा की अंतिम उत्तरकुंजी भी जारी कर दी है। इसमें तीन गलत सवालों को हटा दिया गया है और एक सवाल के दो विकल्पों को सही माना गया है। इससे पूर्व आयोग ने अंतरिम उत्तरकुुंजी जारी कर आपत्ति मांगी थी। अंतरिम उत्तरकुंजी में कोई संशोधन नहीं था, लेकिन आपत्तियों के निस्तारण के बाद उत्तरकुंजी में संशोधन किया गया। अंतिम संशोधित उत्तरकुंजी के तहत बुकलेट शृंखला ‘ए’ में सवाल नंबर 13, 78 और 147 को गलत मानते हुए हटा दिया गया है, जबकि सवाल नंबर 98 के दो विकल्पों ‘बी’ एवं ‘डी’ को सही माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed