{"_id":"5be88d0abdec22699357916e","slug":"101541967114-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केपी ट्रस्ट न्यायधारी समागम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केपी ट्रस्ट न्यायधारी समागम
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 06 सहित
00
ट्रस्ट की पुनर्प्रतिष्ठा को जरूरी है बदलाव
0 केपी ट्रस्ट न्यासी समागम में जुटे न्यासधारियों ने की मौजूदा दशा-दिशा पर चर्चा
प्रयागराज। कायस्थ पाठशाला प्रयागराज न्यासी समागम के तहत रविवार को जुटे न्यासधारियों ने न्यास की मौजूदा दशा और दिशा पर चर्चा की। कहा, ट्रस्ट को गरिमापूर्ण बनाने के लिए ऐसे व्यक्ति का चुनाव करें जो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की दिशा में समाज केहित में काम कर सके। मुख्य अतिथि आरएस वर्मा ने कहा, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर ट्रस्ट की भूमिका में बेहतर काम करने वाले को अवसर के लिए बदलाव जरूरी है।
कायस्थ महासभा के अध्यक्ष निशीथ वर्मा ने आरोप लगाया कि अपने हितों के लिए बाईलाज में समय-समय पर परिवर्तन किए गए जो उचित नहीं है। पूर्व जिलाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव ने कहा, पाठशाला में परिवर्तन से ही विकास संभव है। पूर्व कार्यकारिणी सदस्य रतन खरे ने सीएमपी डिग्री कॉलेज में सहायक प्रोफेसर की नियुक्तियों में अनियमितता का आरोप लगाया तो वरिष्ठ न्यासधारी आनंद श्रीवास्तव ने ट्रस्ट की संपत्तियों के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया।
श्री चित्रगुप्त सामाजिक संस्था के महासचिव अखिलेश्वर कुमार श्रीवास्तव ने कहा, कायस्थ समाज और ट्रस्ट के हितों के मद्देनजर ऐसे व्यक्ति को चुनें जो उन्हें भी साथ लेक र चले जो अब तक ट्रस्ट में उपेक्षित रहे हैं। पीपी कुलश्रेष्ठ ने पाठशाला की संपत्ति पर अवैध कब्जे और न्यासधारी योगेंद्र कुमार ने शिक्षा के स्तर में आ रही गिरावट का मुद्दा उठाया। अमित श्रीवास्तव,कोमल चंद्र श्रीवास्तव ने प्रतिष्ठा पाने को नए व्यक्ति को चुनने की अपील की।
विज्ञापन
कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ.सुशील कुमार सिन्हा ने ऑनलाइन तरीके से न्यासधारी बनाने सहित सभी के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार की दिशा में सार्थक पहल करने का संकल्प दोहराया। कहा, अब परिवर्तन का समय आ गया है सो उसे चुनें जो आपके हितों, मुद्दों का समाधान कर सके। मेडिकल कॉलेज के करीब एक उत्सव घर में डॉ.बीपी सागर की अध्यक्षता में हुए समागम में आरके श्रीवास्तव, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अमित निगम, प्रेमलता श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव, विजयानंद सिन्हा, निशीथ वर्मा, आलोक निगम आदि ने भी न्यास की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की।