फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   राधाअष्टमी पर सजीं राधा

राधाअष्टमी पर सजीं राधा

Tue, 18 Sep 2018 01:35 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
राधाअष्टमी पर सजीं राधा
राधा अष्टमी पर सोमवार को राधाकृष्ण मंदिरों में राधारानी का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक मनाया गया। श्याम संग राधारानी आकर्षक रूप में सजीं। घरों, मंदिरों में हरिनाम संकीर्तन, युगलनाम संकीर्तन के साथ ही बधाई गीतों के बीच राधे-राधे गूंजता रहा।
विज्ञापन


महाजनी टोला स्थित निंबाकाचार्य पीठ में गोस्वामी विष्णुकांत जी की देखरेख में आठ दिनी शक्तिश्री उत्सव आरंभ हुआ। समूह में राधारानी की आरती के बाद संगीता मिश्रा, संगीता पांडेय, निशि पांडेय आदि ने उनकी महिमा के भजन सुनाए, फिर युगलनाम संकीर्तन किया गया। मोहनभोग एवं रबड़ी का प्रसाद बांटा गया। कार्यक्रम में आलोक जौहरी, डॉ.विश्वजीत जायसवाल, शिवेंद्र सारस्वत, अंजनि, कालूराम अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


वहीं बैरहना स्थित निंबार्क आश्रम में स्वामी राधामाधव दास की देखरेख में दो दिनी उत्सव के पहले दिन अभिषेक के बाद प्राकट्योत्सव मनाया गया, फिर आरती उतारी गई। युगलनाम संकीर्तन के बाद लक्ष्मीकांतम एवं अन्य भक्तों की ओर से राधा की महिमा बखानी गई। चौक गंगादास स्थित राधारमण मंदिर में शरद गोस्वामी के निर्देशन में राधाकृष्ण का मनोहारी शृंगार किया गया। भजन कीर्तन में श्रद्धालुओं ने राधा की महिमा के गीत सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहगंज स्थित श्रीआनंद बिहारी मंदिर राधारानी सजीं। पुजारी दिगंबर त्रिपाठी की देखरेख में पूजन, संकीर्तन हुआ। इसी क्रम में शक्तिपीठ ललिता देवी, कल्याणी, अलोपशंकरी, हरिमंदिर, प्रणामी मंदिर, श्री आनंद बिहारी मंदिर, सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन के राधाकृष्ण मंदिर सहित अन्य राधाकृष्ण मंदिरों में राधारानी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।


राधारानी के चरणकमल के दर्शन को तांता
इलाहाबाद। इस्कॉन मंदिर में राधारानी के जन्मोत्सव की धूम रही। हरे कृष्णा के जयकारों के बीच पंचामृत से राधाकृष्ण के महाभिषेक के बाद उनका मनोहारी शृंगार किया गया। गोटों, मोतियों जड़े वस्त्रों में राधारानी सजीं। उनके चरण कमल का दर्शन, पूजन करने को तांता लगा रहा। मंदिर परिसर में जुटे भक्तों ने राधा की महिमा के गीत गाए। बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां लुभाती रहीं। मुख्य पुजारी पूर्णकांत दास, वेणुविजय दास, चैतन्य रामदास, चैतन्य नारायण,राहुल कुमार, अचिंत्य बलाईदास, सुविग्रह दास ने हरे कृष्णा-हरे कृष्णा का संकीर्तन किया। बाद में श्रद्धालुओं ने भोगप्रसाद ग्रहण किया। मंदिर को बिजली के फूलों से आकर्षक रूप में सजाया गया था। इसी क्रम में मंगलवार को शाम चार बजे इस्कॉन भक्तों की ओर से संकीर्तन यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed