{"_id":"5ae4d2504f1c1b57098b6fca","slug":"101524945488-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी माध्यम से विद्यालयों को आकर्षक बनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी माध्यम से विद्यालयों को आकर्षक बनाने पर जोर
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों को आकर्षक बनाने पर जोर
0 सहायक शिक्षा निदेशक की 105 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों संग बैठक
इलाहाबाद।
अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई के लिए जिले में चयनित 105 विद्यालयों को आकर्षक बनाने के लिए कहा गया है। साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त कराने का निर्देश दिया गया। शनिवार को राजकीय पुस्तकालय सभागार में परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों संग सहायक शिक्षा निदेशक रमेश कुमार तिवारी ने बैठक की।
सहायक निदेशक ने अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई के लिए अधिक से अधिक छात्रों के नामांकन करने पर जोर दिया। कहा कि बच्चाें को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व उनकी शत-प्रतिशत उपस्थिति पर विशेष ध्यान देना होगा। बताया कि इन विद्यालयों का संचालन शासन की शीर्ष प्राथमिकताओं में है और इनका निरीक्षण, पर्यवेक्षण भी नियमित रूप से शुरू हो गया है। उन्होंने बच्चों को समयबद्ध ढंग से नि:शुल्क यूनिफार्म, पाठ्यपुस्तक, मध्याह्न भोजन, जूता-मोजा तथा बैग आदि मुहैया कराने को कहा है। जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन राजीव त्रिपाठी ने बताया कि कक्षा एक, दो व तीन में अंग्रेजी तथा कक्षा चार और पांच में हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यमों से पढ़ाई होगी।