फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एसएससी

एसएससी

Wed, 19 Jun 2019 08:40 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 08:40 PM IST
विज्ञापन
एसएससी
सभी केंद्र
विज्ञापन

0000000000000000000

सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा
एक से 11 जुलाई के बीच
0 एसएससी की ऑनलाइन परीक्षा में मध्य क्षेत्र में 8.48 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे
0 परीक्षार्थी आयोग की वेबसाइट से परीक्षा से सप्ताह भर पहले डाउनलोड करें प्रवेशपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल)- 2018 की टियर-1 परीक्षा एक से आठ जुलाई और आठ से 11 जुलाई के बीच होगी। कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा के लिए देश भर में 31 लाख, जबकि एसएससी मध्य क्षेत्र (यूपी-बिहार) में कुल आठ लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आयोग की ओर से ऑनलाइन परीक्षा तीन पालियों में 10 से 11 बजे, एक से दो बजे और चार से पांच बजे के बीच कराई जाएगी।
एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि उत्तर प्रदेश के नौ और बिहार के छह शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एसएससी की ओर से परीक्षार्थियों के बारे में जानकारी वेबसाइट ssc.cr.org पर दी गई है। परीक्षार्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर परीक्षा से सात दिन पहले प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले तक अवश्य पहुंच जाएं।
विज्ञापन


कहां कितने केंद्र और अभ्यर्थी
आयोग की ओर से आगरा में 10 केंद्रों पर 64784, अलीगढ़ में एक केंद्र पर 10782, प्रयागराज में 12 केंद्रों पर 67543, बरेली में तीन केंद्रों पर 26614, गोरखपुर में आठ केंद्रों पर 51574, झांसी में दो केंद्रों पर 10569, कानपुर में नौ केंद्रों पर 78149, लखनऊ में 12 केंद्रों पर 108255, मेरठ में चार केंद्रों पर 42998, वाराणसी में 13 केंद्रों पर 77054, मुरादाबाद के दो केंद्रों पर 13454 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बिहार के आरा के एक केंद्र पर 5750, औरंगाबाद के एक केंद्र पर 5960, भागलपुर के एक केंद्र पर 11506, दरभंगा के एक केंद्र पर 5736, मुजफ्फरपुर के तीन केंद्र पर 26901, पटना के 30 केंद्र पर 220462 और पुरनिया के तीन केंद्रों पर 20794 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इस प्रकार मध्य क्षेत्र के 116 केंद्रों पर कुल 848885 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed