फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इलाहाबाद आने में राजधानी को लग गए 17 घंटे

इलाहाबाद आने में राजधानी को लग गए 17 घंटे

Mon, 01 Jan 2018 12:45 AM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद आने में राजधानी को लग गए 17 घंटे
इलाहाबाद आने में राजधानी एक्सप्रेस को लग गए 17 घंटे
विज्ञापन

0 रविवार को दिन में एक बजे इलाहाबाद पहुंची प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कोहरे की वजह से दिल्ली रूट की ट्रेनों की लेट लतीफी रविवार को भी जारी रही। राजधानी जैसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को भी दिल्ली से इलाहाबाद आने में सात की बजाय 17 घंटे लग गए। वीआईपी गाड़ी प्रयागराज एक्सप्रेस भी दिन में एक बजे के आसपास जंक्शन पहुंची। मेरठ से इलाहाबाद आने वाली संगम एक्सप्रेस भी शाम पांच बजे के आसपास जंक्शन पहुंच सकी। विलंब से आने की वजह से अप संगम एक्सप्रेस रात 11 बजे जंक्शन से रवाना की गई।

पिछले तीन रोज से पड़ रहे कोहरे ने तमाम ट्रेनों की स्पीड में ब्रेक लगा दिया है। सुरक्षित सफर हो इसके लिए दिल्ली-इलाहाबाद रूट पर तमाम ट्रेनें अधिकतम 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ही चल रही है। शनिवार की रात 12 बजे आने वाली पटना राजधानी एक्सप्रेस रविवार की शाम छह बजे के आसपास जंक्शन पहुंची। हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस भी 19 घंटे लेट रही। उधर ब्रह्मपुत्र की लेट लतीफी ने भी यात्रियों को परेशान किए रखा। अप ब्रह्मपुत्र मेल 28 घंटे तक लेट रही। मेरठ जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस रविवार को शाम 5.40 की बजाय शाम 6.35 बजे जंक्शन पहुंची। सोमवार की सुबह भी संगम, रीवा, नौचंदी, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस समेत दिल्ली रूट की तमाम ट्रेनों के विलंब से आने की संभावना है।
विज्ञापन

प्रमुख ट्रेनों की लेट लतीफी
12801 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 13.30 घंटे
12582 नई दिल्ली-मंडुवाडीह 10 घंटे
12404 जयपुर-इलाहाबाद 10 घंटे
12302 हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 19 घंटे
12311 कालका मेल 09 घंटे
12570 जयनगर गरीबरथ एक्सप्रेस 20 घंटे
14056 ब्रह्मपुत्र मेल 11 घंटे
22410 गया गरीबरथ एक्सप्रेस 17 घंटे
12818 आनंद विहार-हटिया 17 घंटे
12307 पूर्वा एक्सप्रेस 19 घंटे
12560 शिवगंगा एक्सप्रेस 8.35 घंटे
12501 पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति 15 घंटे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed