{"_id":"5a47f5bc4f1c1b1f168b6265","slug":"101514665404-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदी की पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदी की पार्टी
Updated Sun, 31 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी ने कहा फूलपुर चुनाव में भी भाजपाई बढ़ाए विजय रथ
0 लखनऊ ले जाकर नंदी ने सम्मानित किए भाजपाई
0 सीएम योगी से भी करवाई पदाधिकारियों की मुलाकात
नोट...फोटो है
इलाहाबाद। नगर निगम चुनाव में मिली जीत की खुशी में सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भाजपा इलाहाबाद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लखनऊ में ले जाकर सम्मानित किया। उन्होंने भाजपा के नवनिर्वाचित 22 पार्षदों एवं पार्टी के पदाधिकारियों की मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी की मौजूदगी में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी करवाई। इस दौरान सीएम योगी ने भी भाजपा पदाधिकारियों और पार्षदों को उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कार्यकर्ता और उनके परिवार के सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। साथ ही नगर निगम में जोरदार जीत दिलाने के प्रति उनका आभार भी प्रकट किया। कहा कि जीत से जिम्मेदारी बढ़ती है सभी जीते हुए पार्षदों महापौर इलाहाबाद में विकास की गंगा बहाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि फूलपुर लोकसभा एवं 2019 का लोकसभा चुनाव भी कार्यकर्ताओं के दम पर जीतना है इसलिए सभी कार्यकर्ता अच्छे सामंजस्य के साथ विजय रथ को आगे बढ़ाएं। इसके पूर्व शुक्रवार को ही कैबिनेट मंत्री नंदी ने भाजपा पार्षदों एवं पदाधिकारियों को लखनऊ ले जाने की व्यवस्था की। लखनऊ ले जाने के लिए लक्जरी बसों एवं चार पहिया वाहनों का इंतजाम किया गया। लखनऊ के निकट आनंदी वाटर पार्क रिसोर्ट में सभी पदाधिकारियों के ठहरने का इंतजाम किया गया था। वहां शुक्रवार की रात सभी को ग्रैंड पार्टी दी गई। इसमें गाला डिनर में सभी भाजपाइयों ने शिरकत की। शनिवार की शाम लखनऊ में पांच कालीदास मार्ग पर नंदी ने सभी पदाधिकारियों की मुलाकात सीएम से करवाई। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, आशीष गुप्ता, पवन श्रीवास्तव, डा. एलएस ओझा, मुरारी लाल अग्रवाल, शशि वार्ष्णेय, रमाशंकर शुक्ला, प्रभा शंकर पांडेय, श्याम चंद्र हेला, रवि केसरवानी, राजू पाठक आदि मौजूद रहे।