{"_id":"59eb72fc4f1c1baf678b6b53","slug":"101508602620-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्नकूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नकूट
Updated Sat, 21 Oct 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्नकूट पर पूजे गए गोवर्द्धनधारी
0 मंत्रमुग्ध करती रहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा शुक्रवार को अन्नकूट एवं गोवर्द्धन पूजा घरों एवं राधा-कृष्ण मंदिरों में हुई। छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। गोबर से गोवर्द्धन बनाया गया। चौक स्थित श्रीराधारमण मंदिर में गोवर्द्धन पूजा एवं भगवान राधरमणजी का मनोहारी शृंगार हुआ। मंदिर के संयोजक शरद गोस्वामी की देखरेख में हुए मनोहारी शृंगार दर्शन कर भक्त मंत्र मुग्ध हुए। भजन कीर्तन की प्रस्तुति के बाद महाआरती हुई। जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
मुंशीराम की बगिया स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में परंपरानुसार पूजा अर्चना हुई। शाम को कुमार नारायण के संयोजन में भोज हुआ। जिसमें पूर्व मंत्री लल्लन राय, कुंवर रेवती रमण सिंह, समाज सेवी सुमित श्रीवास्तव, विजय नारायण, प्रिया नारायण, गुड्डू राय, निशीथ वर्मा, टीपी सिंह, कृपाशंकर श्रीवास्तव, रंजना त्रिपाठी आदि शामिल हुए।
श्रीब्रज रस रसिक भजन मंडल के तत्वावधान में गोवर्द्धन पूजा महोत्सव राधे कृष्णा एनक्लेव/ श्याम सदन लूकरगंज में धूमधाम से मनाया गया। संयोजक डॉ. अखिल निगम की देखरेख में श्रद्धालुओं ने गोबर से बनी गोवर्द्धन प्रतिमा का पूजन किया। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन हुआ। कूष्णा निगम, छवि निगम, नक्षत्र द्विवेदी की मनोहारी प्रस्तुतियों ने बांधे रखा। गायन श्रुति निगम, दुर्गा प्रसाद निगम एवं ढोलक पर संगत उज्ज्वल निगम ने की। निर्देशन शुभा सिंह, राधिका निगम ने किया। अध्यक्ष धनंजय पांडेय ने आभार एवं प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद निगम, अतुल निगम, अन्नू निगम, अनूप, देवेंद्र प्रताप सिंह, मनीष द्विवेदी, अमरजीत सिंह, आलोक दीक्षित, आकांक्षा, अमित यादव आदि उपस्थित थे।