फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दस माह बाद अंकपत्र जारी होने पर उठे सवाल

दस माह बाद अंकपत्र जारी होने पर उठे सवाल

Sat, 19 Aug 2017 08:51 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
दस माह बाद अंकपत्र जारी होने पर उठे सवाल
दस माह बाद मार्कशीट जारी होने पर उठे सवाल
विज्ञापन

0 आरओ-एसआरओ परीक्षा में मिले नंबरों से अभ्यर्थी असंतुष्ट
0 आरटीआई के तहत करेंगे ओएमआर शीट, कॉपी देखने की मांग

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
आरओ- एआरओ परीक्षा-2014 की मार्कशीट परीक्षा परिणाम घोषित होने के दस माह बाद जारी होने से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं। प्रतियोगी अब आरोप लगा रहे हैं कि इस परीक्षा को लेकर भी कई विवाद थे। सरकार ने जब सीबीआई जांच की घोषणा की तो आयोग के अफसरों एवं पदाधिकारियों ने आनन-फानन में अंकपत्र जारी कर दिए।

हालांकि शनिवार को आयोग की वेबसाइट पर अंकपत्र जारी होने के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने अपने-अपने अंकपत्र डाउनलोड किए और अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों ने कटऑफ अंक भी देखे लेकिन छात्रों मेें इस बात लेकर असंतोष दिखा कि मार्कशीट देखने के लिए उन्हें दस माह तक इंतजार क्यों करना पड़ा। आयोग के खिलाफ आंदोलन में प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति की अगुवाई करने वाले समिति के मीडिया प्रभारी अवनीश पांडेय का कहना है कि परीक्षा में हिंदी के दो प्रश्नपत्र हुए थे। पहले प्रश्नपत्र में 100 अंक की सब्जेक्टिव और दूसरे प्रश्नपत्र में 60 अंक की ऑब्जेक्टिव परीक्षा हुई थी। ऑब्जेक्टिव पेपर में कम से कम दो प्रश्न विवादित थे। इसके बावजूद कई अभ्यर्थियों को 60 में से 60 अंक प्राप्त हुए। छात्रों आरटीआई के तहत कॉपी देखना चाहते हैं लेकिन आयोग की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है। असफल हुए छात्र सोमवार को ओएमआर शीट एवं लिखित परीक्षा की कॉपी देखने के आरटीआई के तहत आवेदन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed