फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मंडी शुल्क के विरोध में कलक्ट्रेट में गरजे व्यापारी

मंडी शुल्क के विरोध में कलक्ट्रेट में गरजे व्यापारी

Fri, 04 Aug 2017 08:04 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 08:04 PM IST
विज्ञापन
मंडी शुल्क के विरोध में कलक्ट्रेट में गरजे व्यापारी
मंडी शुल्क के विरोध में कलक्ट्रेट में गरजे व्यापारी
विज्ञापन

इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के बैनर तले हुआ प्रदर्शन

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
जीएसटी लगने के बाद मंडी शुल्क भी लिए जाने से नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इलाहाबाद गल्ला तिलहन व्यापार मंडल के बैनर तले कलक्ट्रेट पहुंचे व्यापारियों ने कहा कि मंडी शुल्क उनके लिए सिरदर्द बन गया है। एक जुलाई से जब देश में जीएसटी लागू हो गया है तो उसे लेने का क्या औचित्य है।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी की अगुवाई में पहुंचे व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में एसीएम टू दयाशंकर को सौंपा। यहां व्यापारियों को संबोधित करते हुए सतीश केसरवानी ने कहा कि अनाज पर किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं है। एक देश में एक टैक्स जीएसटी लागू कर दिया गया है तो मंडी शुल्क तत्काल समाप्त कर उसे जीएसटी में समाहित कर देना चाहिए। यहां व्यापारी नेता संतोष पनामा ने कहा कि मंडी शुल्क समाप्त होना जरूरी है। क्योंकि माल के आवागमन में व्यापारियों के साथ ही उसके आवागमन में अवरोध और किसानों को भी परेशानी होती है। प्रदर्शन करने एवं ज्ञापन देने के दौरान राजेंद्र जायसवाल, नरेश चंद्र जायसवाल, प्रमिल केसरवानी, गोपाल जी केसरवानी, पिंटू जायसवाल, सुशील कुमार, गया प्रसाद केसरवानी, राजकुमार अग्रवाल, राजेंद्र केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed