{"_id":"595126714f1c1bff058b4d6e","slug":"101498490481-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति को चाकू से गोदकर किया लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपति को चाकू से गोदकर किया लहूलुहान
Updated Mon, 26 Jun 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दंपति को चाकू से गोद किया लहूलुहान
-मामूली बात पर अपनों ने दिया घटना को अंजाम, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
सैनी कोतवाली के त्रिलोकपुर गांव में सोमवार को हमलावरों ने दंपति को चाकू से गोदकर लहूलुहान कर दिया। सुबह मामूली बात को लेकर परिजनों से दंपति की तीखी झड़प हुई थी। दंपति को खून से लथपथ देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
सैनी कोतवाली के त्रिलोकपुर निवासी राजू परिवार से अलग रहता है। सोमवार सुबह उसका परिवार के अन्य लोगों से विवाद हो गया। तीखी झड़प के बाद भाइयों के साथ बहन ने उस पर हमला बोल दिया। घर में घुस कर हमलावरों ने राजू के साथ उसकी पत्नी जमुना देवी को चाकू से गोद कर लहूलुहान कर दिया। दंपति की चीख सुन बस्ती के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। लोगों के विरोध करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिराथू सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राजू का कहना है कि दो हजार रुपए नहीं देने पर पीएचसी से उसे रेफर किया गया है।