{"_id":"594aa4884f1c1bab708b4589","slug":"101498064008-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक कर्मचारी
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन विसंगति के खिलाफ डाक कर्मचारी आंदोलित
रेल डाक सेवा के कर्मचारियों ने भोजनावकाश के समय किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
अखिल भारतीय रेल डाक सेवा एवं मेल मोटर सेवा तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ की ओर से बुधवार को लगातार दूसरे दिन कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मंडल मंत्री परदेशी लाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने भोजनावकाश के समय प्रदर्शन करके अपनी मांग उठाई। कर्मचारियों ने वेतन विसंगति दूर करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आगे आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
रेल डाक सेवा के कर्मचारियों ने प्रांतीय मंत्री योगेंद्र यादव के नेतृत्व में मजदूर विरोधी नीतियों तथा सातवें वेतन आयोग को पूरी तरीके से लागू करने एवं अशोक ल्हासा कमेटी की सिफारिशों को जल्द पूरा करने की मांग की। शाखा मंत्री ब्रह्मशंकर दुबे ने सरकार से कर्मचारियों की वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों की शिकायत थी कि एक पखवारे से रेल डाक सेवा कॉलोनी में 15 दिन से पानी नहीं आ रहा है, इस संबंध में विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारी नेताओं को अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी कॉलोनी में रहने वालों की समस्या बनी है। प्रदर्शन के दौरान सभा को संबोधित करने वालों में संतोष कुमार सिंह, बीएस दुबे, अभिषेक ओझा, बलिराम, नरोत्तम लाल त्रिपाठी, जेबी सिंह, पवन पांडेय, एसके द्विवेदी, सत्य प्रकाश पांडेय, ओम प्रकाश यादव शामिल रहे।