फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   1000 liters of liquid oxygen plant started in SRN Hospital

एसआरएन अस्पताल में 1000 लीटर का लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट शुरू 

Sat, 10 Jul 2021 07:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Jul 2021 07:10 AM IST
सार

  • एनएएचआई, डीआरडीओ ने रिकार्ड समय में पूरा किया काम, दूसरा प्लांट दस दिन में होगा तैयार

विज्ञापन
1000 liters of liquid oxygen plant started in SRN Hospital
ऑक्सीजन संयंत्र - फोटो : ANI

विस्तार

मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एलथ्री कोविड अस्पताल एसआरएन में शुक्रवार को एक हजार लीटर क्षमता को लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया। पीएम केयर फंड से स्थापित इस प्लांट से अस्पताल के वार्डों में ऑक्सीजन की आपूर्ति आरंभ हो गई है। पीएमएसएसवाई ब्लाक परिसर में इसी क्षमता का एक अन्य ऑक्सीजन प्लांट निर्माणाधीन है। अगले दस दिन में इसे भी शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट के लिए 29 मई को भूमि पूजन के साथ नींव का काम शुरू किया गया था। एनएएचआई ने भवन निर्माण और डीआरडीओ ने उपकरण आदि की स्थापना रिकार्ड समय में कराई है। प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ. एसपी सिंह की मौजूदगी में शुक्रवार को प्लांट का शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों के मद्देनजर दो ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की योजना के तहत काम कराया जा रहा है। प्लांट से वार्डों में ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। यह ऑक्सीजन परिसर में स्थापित 20 हजार लीटर के प्लांट से अतिरिक्त होगी। इससे मरीजों को सहूलियत होगी। 
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में दूसरे ऑक्सीजन प्लांट के भवन निर्माण संबंधी कार्य यूपीपीसीएल ने कराए हैं। इसमें टाटा एडवांस उपकरणों को स्थापित करेगा। लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट शुभारंभ मौके पर एसआईसी डॉ. अजय सक्सेना, सह नोडल कोरोना डॉ. सुजीत वर्मा, डिप्टी एसआईसी गौतम त्रिपाठी, डॉ. संतोष सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फूलपुर सीएचसी में पीकू वार्ड तीन दिन में होगा तैयार

कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों के क्रम में फूलपुर सीएचसी में बच्चों के लिए दस बेड का पीकू वार्ड तीन दिन में तैयार हो जाएगा। यहां हर बेड पर मॉनीटर लगाए गए हैं। लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना और वार्ड में ऑक्सीजन पाइप लाइन का काम चल रहा है। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने शुक्रवार को पीकू वार्ड स्थापना की समीक्षा की। सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय ने बताया कि पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट की स्थापना का काम शासन के निर्देश पर तेजी से किया जा रहा है। यहां काम लगभग पूर्णता की ओर है। 250 एलपीएम( लीटर प्रति मिनट) क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जा रहा है। बिजली का काम पूरा है। 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। दस जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर और दो बाईपैप की व्यवस्था की गई है। सीएचसी फूलपुर को दस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। डीएम पीकू वार्ड स्थापना कार्य में तेजी लाने और मानक के मुताबिक गुणवत्ता का ख्याल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed