फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   1.5 crore signatures for the liberation of Shri Krishna's birthplace, announcement will be made tomorrow in th

Mahakumbh : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के लिए डेढ़ करोड़ ने किए हस्ताक्षर, महासंवाद में कल होगा ऐलान

Thu, 30 Jan 2025 05:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Jan 2025 05:21 PM IST
सार

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि की मुक्ति का आंदोलन अब निर्णायक दौर में प्रवेश करने वाला है। जन्मभूमि मुक्ति के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में अभी तक डेढ़ करोड़ लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं।

विज्ञापन
1.5 crore signatures for the liberation of Shri Krishna's birthplace, announcement will be made tomorrow in th
श्री कृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद - फोटो : ANI

विस्तार

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि की मुक्ति का आंदोलन अब निर्णायक दौर में प्रवेश करने वाला है। जन्मभूमि मुक्ति के लिए चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में अभी तक डेढ़ करोड़ लोग हस्ताक्षर कर चुके हैं। एक फरवरी को होने वाले महांसवाद में आगे के आंदोलन की आधारशिला रखी जाएगी और एक बड़ा ऐलान भी हो सकता है। महाकुंभ नगर में श्रीमद्जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी राजेश्वरीमाऊली सरकार के सेक्टर-16 स्थित पंडाल में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के बैनर तले महासंवाद होगा।

विज्ञापन

श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण के मूल जन्म स्थल (जहां पर वर्तमान में शाही ईदगाह मस्जिद बनी हुई है) को मुक्त कराने के अभियान की शुरुआत श्रीकृष्ण जन्म भूमि के मुख्य द्वार से हुई थी। अब वह तीर्थराज प्रयाग में चल रहे कुंभ में अपने चरम पर पहुंच गया। आज तक करीब डेढ़ करोड़ लोगों ने अपने हस्ताक्षर कर श्री कृष्ण जन्म भूमि की मुक्ति के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया है।

विज्ञापन


 

यह सिलसिला यहीं पर ठहरने वाला नहीं है। न्यास के अपने लक्ष्य को हासिल करके ही थमेगा। एक फरवरी को श्रीमद्जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी राजेश्वरीमाऊली सरकार के सेक्टर-16 स्थित पंडाल में महासंवाद होगा। महाकुंभ में साधु महात्मा, महामंडलेश्वर, जगद्गुरु और शंकराचार्य महासंवाद में शामिल होंगे। सभी से भेंट वार्ता कर महासंवाद के मूल विषय पर मंथन किया गया है। संतो से भेंट वार्ता का क्रम जारी है। उन्होंने बताया कि महाकुंभ में देश विदेश के संत इस महासंवाद में शामिल होंगे।

महासंवाद में श्री कृष्ण जन्म भूमि की मुक्ति को लेकर कोई बड़ा ऐलान भी हो सकता है। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने महासंवाद में श्री कृष्ण जन्म की मुक्ति के आंदोलन के अगले चरण की आधारशिला भी रखी जाएगी। बताया कि जिन लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं, उन्होंने संकल्प लिया है कि वह अपने-अपने निवास और कार्यक्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण जन्म भूमि की मुक्ति को जन आंदोलन खड़ा करने का कार्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed