फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   1.25 lakh Rudraksh Mahayagya started on the sands of Sangam

Magh Mela : संगम की रेती पर सवा लाख रुद्राक्ष महायज्ञ का श्रीगणेश, माघी पूर्णिमा तक होगा रुद्राक्ष महायज्ञ

Fri, 13 Jan 2023 11:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Jan 2023 11:00 PM IST
सार

महावीर मार्ग पर खाक चौक के बंशीवट वृंदावन शिविर में रुद्राक्ष शिविलिंग की स्थापना की गई है। नेपाल से लाए गए रुद्राक्ष के मनकों की रेती पर बनी मालाओं से भगवान शिव के विग्रह का शृंगार किया गया है।

विज्ञापन
1.25 lakh Rudraksh Mahayagya started on the sands of Sangam
Prayagraj News : माघ मेले में चल रहा रुद्राक्ष महायज्ञ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगम की रेती पर खाक चौक में शुक्रवार को सवा लाख रुद्राक्ष महायज्ञ आरंभ हो गया। सविधि मंत्रोच्चार के साथ रुद्राक्ष की मालाओं और पंचमुखी रुद्राक्ष के मनकों से माघी पूर्णिमा तक भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा। राष्ट्र की उन्नति और विश्व शांति की कामना से शुरू हुए इस महायज्ञ में संतों-भक्तों की भीड़ देखते बन रही है।

विज्ञापन


महावीर मार्ग पर खाक चौक के बंशीवट वृंदावन शिविर में रुद्राक्ष शिविलिंग की स्थापना की गई है। नेपाल से लाए गए रुद्राक्ष के मनकों की रेती पर बनी मालाओं से भगवान शिव के विग्रह का शृंगार किया गया है। सुबह शाम रुद्राक्ष से भगवान शिव का अभिषेक कर संत-भक्त धन्य हो रहे हैं। शिविर के व्यवस्थापक स्वामी बृजमोहन दास बंशी बाबा ने बताया कि माघी पूर्णिमा तक वृंदावन के भगवताचार्य श्यामबिहारी चतुर्वेदी की श्रीमद् भागवतकथा भी होगी।

विज्ञापन

सवा लाख रुद्राक्ष महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिस पंचमुखी रुद्राक्ष से भगवान शिव का अभिषेक हो रहा है, उसकी खेप नेपाल से मंगाई गई है। संतों-भक्तों के हाथों शिविर परिसर में बनाई गई पंचमुखी रुद्राक्ष की माला से भगवान महादेव का अभिषेक किया जा रहा है। इस शिविर में प्रयाग महत्म्य सहित अन्य धार्मिक विषयों पर भी विस्तार से चर्चा होगी।

सिद्ध पीठ बंशीवट के महामंडलेश्वर स्वामी जयरामदास महाराज ने बताया कि सवा लाख रूद्राक्ष माघ मेला स्थित शिविर में तीन दिन पहले ही पहुंच गया था। रुद्राक्ष से भगवान शिव का अभिषेक करने से सभी कष्ट खत्म हो जाते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। माघ मास में  तीर्थराज प्रयागराज में भगवत भजन, गंगा स्नान, कीर्तन, सत्संग और दान करने से साक्षात मोक्ष की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed