फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Zircon-silk lehengas are the first choice of brides.

Aligarh News: जरकीन-सिल्क के लहंगे दुल्हन की पहली पसंद

Tue, 14 Apr 2026 02:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Zircon-silk lehengas are the first choice of brides.
दुबे का पड़ाव ​स्थित एक साड़ी के शोरूम में लहंगा पसंद करतीं महिलाएं।  - फोटो : samvad
शहर के बाजारों में इन दिनों दुल्हनों के लिए खास लहंगों की मांग तेजी से बढ़ रही है। रानी कलर, जरकीन और सिल्क के लहंगे दुल्हनों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। दुकानों पर इनकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिससे व्यापारियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन



लहंगों की कीमत 10 हजार रुपये से लेकर 80 हजार रुपये तक बताई जा रही है, जो डिजाइन और काम के अनुसार तय होती है। खास तौर पर रानी कलर और रानी महरूम शेड के लहंगे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा सिल्क साड़ियां और रेडीमेड ब्लाउज वाली साड़ियां भी महिलाओं को खूब आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन



ये 15 सौ से पांच हजार रुपये तक की कीमत में उपलब्ध हैं। बाजार में इनकी भी अच्छी-खासी डिमांड बनी हुई है। व्यापारी प्रेम अरोरा ने बताया कि इस समय बाजार में रानी कलर, रानी महरूम, जरकीन और सिल्क लहंगों की मांग सबसे ज्यादा है। ये लहंगे खासतौर पर कोलकाता और जयपुर से मंगवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जरकीन लहंगा तैयार करने में लगभग एक सप्ताह का समय लगता है, क्योंकि इसमें बारीक और आकर्षक कारीगरी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed