फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth shot dead at the door of house

अलीगढ़ः घर के दरवाजे पर युवक की गोली मारकर हत्या, त्रिकोणीय मामले में गई जान

Sat, 05 Mar 2022 01:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 05 Mar 2022 01:29 AM IST
सार

निशात बाग निवासी शहबाज (20 वर्ष) पुत्र सलीम मजदूरी करता था। चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। परिवार के अनुसार, शुक्रवार दोपहर में वह जुमे की नमाज पढ़कर घर लौटा। तभी एक दोस्त का फोन आया और उसे घर के बाहर बुलाया और वहीं गोली मार दी।

विज्ञापन
Youth shot dead at the door of  house
शहवाज का फाइल फोटो। - फोटो : CITY OFFICE

विस्तार

क्वार्सी थाना क्षेत्र के निशात बाग में त्रिकोणीय प्यार में दोस्तों के बीच उपजी रंजिश में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक जुमे की नमाज पढ़कर घर लौटा था। तभी उसे फोन कर घर के बाहर बुलाया गया। मोटरसाइकिल सवार दो हमलावर वारदात को अंजाम देकर हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। मृत युवक को पिछले दो दिन से देख लेने की धमकी मिल रही थीं।
विज्ञापन


निशात बाग निवासी शहबाज (20 वर्ष) पुत्र सलीम मजदूरी करता था। चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। परिवार के अनुसार, शुक्रवार दोपहर में वह जुमे की नमाज पढ़कर घर लौटा। तभी एक दोस्त का फोन आया और उसे घर के बाहर बुलाया। शहबाज घर के बाहर गया, तभी बाइक पर आए दो युवकों से उसकी कहासुनी हुई। उनमें से एक दोस्त ने शहबाज पर फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली उसकी गर्दन और दूसरी भागते समय कमर में पीछे से जा घुसी। इस हमले में शहबाज गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज पर परिवार व मोहल्लेे के लोग एकत्रित हुए।
विज्ञापन


खुद को घिरता देख हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। शहबाज को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। खबर पर सीओ तृतीय सहित क्वार्सी, सिविल लाइंस आदि थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। शहबाज के भाई नईम की ओर से जीवनगढ़ इलाके के अपने भाई के दोस्त फुरकान व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। हत्या के बाद परिवार ने जेएन मेडिकल कॉलेज में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा किया, जिन्हें पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहबाज की गोली मारकर हत्या की गई है। मामला त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग से जुड़ा निकलकर आ रहा है। इसी दिशा में जांच की जा रही है और आरोपी को तलाशा जा रहा है।
- श्वेताभ पांडेय, सीओ तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed