फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth plagued by unemployment; SP government will be formed in 2027: Salim

बेरोजगारी से त्रस्त है युवा, 2027 में सपा की सरकार बनेगी : सलीम

Fri, 31 Jul 2026 02:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Youth plagued by unemployment; SP government will be formed in 2027: Salim
अतरौली में सपा कार्यालय का उदघाटन करते सलीम शेरवानी - फोटो : samvad
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम शेरवानी ने बृहस्पतिवार को अतरौली में सरकार पर बेरोजगारी और दमन का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है। वे अतरौली में सपा कार्यालय के उद्घाटन के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव शेरवानी ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। दिल्ली में हुए प्रदर्शन के दौरान युवाओं पर झूठे और बदनामी भरे आरोप लगाकर बदनाम करने की कोशिश की गई, लेकिन युवाओं ने अपनी सत्यता और ताकत से सरकार को झुका दिया। उन्होंने यह भी कहा कि किसान आंदोलन के दौरान भी सरकार की हठधर्मिता के चलते काफी किसान शहीद हुए थे। इस मौके पर सपा नेता भूरा पंडित, पूर्व चेयरपर्सन रेखा शर्मा, डॉ.वेदप्रकाश गौड़, देवेश शर्मा, सागर शर्मा, कन्हैया वर्मा, केके उपाध्याय, सचिन मुद्गल, बच्चन बाबू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सपा पदाधिकारी नदारद, भाजपाई रहे मौजूद
यह कार्यक्रम सपा का था लेकिन इसमें सपा के अधिकतर पदाधिकारी गायब दिखे और भाजपा से जुड़े कई कार्यकर्ताओं की कार्यक्रम में उपस्थिति देखने को मिली। इससे दोनों पार्टियों में अंदरखाने कुछ चल रहा है, इसकी लोगों में चर्चा रही। भाजपा कार्यकर्ता यह कहते दिखे कि पूर्व चेयरपर्सन से उनके निजी और पारिवारिक रिश्ते हैं, जिसकी वजह से वह कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed