फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth injured in Bulandshahr road accident dies

Aligarh News: बुलंदशहर सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, मृतकों की संख्या 11 हुई

Mon, 26 Aug 2024 02:46 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 26 Aug 2024 02:46 PM IST
सार

18 अगस्त को बुलंदशहर में सुबह करीब 10 बजे हुए सड़क हादसे में ग्राम पंचायत रायपुर खास के माजरा गांव अहेरिया नगला के आठ लोगों की मौत हुई थी। 

विज्ञापन
Youth injured in Bulandshahr road accident dies
शव - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

बुलंदशहर हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़ कर 11 हो गई है। इस हादसे में घायल गांव के राजपाल ने 24 अगस्त रात उपचार के दौरान अलीगढ़ के निजी ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


बीती 18 अगस्त को बुलंदशहर में सुबह करीब 10 बजे हुए सड़क हादसे में ग्राम पंचायत रायपुर खास के माजरा गांव अहेरिया नगला के आठ लोगों की मौत हुई थी। एक मृतक आलीपुर गांव का था। इसके बाद हादसे में घायल एक बालिका मोनिका ने उपचार के दौरान बीते शुक्रवार को मेरठ मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया था। इस तरह इस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या 11 हो गई है।
विज्ञापन

गांव के राजपाल (19) पुत्र नत्थू सिंह हादसे के दौरान लोडर में सवार थे। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस ने उनको बुलंदशहर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। परिजन दूसरे दिन उन्हें अलीगढ़ के एक निजी ट्रामा सेंटर ले आए, जहां उपचार के दौरान शनिवार देर रात्रि उनकी मौत हो गई। मृतक अविवाहित व चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। गांव में शव पहुंचने पर मृतक की भाभी प्रियंका रोते-रोते बेहोश हो गई। परिजन उसे आननफानन एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां उपचार कराया गया। गांव में माहौल गमगीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, गांव में मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने वालों का जमावड़ा है। एमएलसी चौ. ऋषिपाल सिंह, बोधपाल सिंह, दुर्गेश यादव, अतुल भारद्वाज, उदयवीर सिंह प्रधान, यशपाल सिंह यादव, बंटी शर्मा, राहुल शर्मा, टिंकू प्रधान आदि लोग मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश उपाध्यक्ष रामावतार यादव, लक्ष्मण यादव, विनय यादव, सुरजीत यादव भी पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed