फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth going to party gets injured in road accident, dies

Aligarh News: प्रीतिभोज में जा रहा युवा सड़क हादसे में घायल, मौत, दोनों परिवारों में छाया मातम

Thu, 29 May 2025 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 29 May 2025 01:30 AM IST
सार

मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटे व दो बेटियों को रोते बिलखते छोड़ गया है। मृतक की बेटी की शादी अगले महीने होनी थी।

विज्ञापन
Youth going to party gets injured in road accident, dies
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवाह की मंडप रस्म के प्रीतिभोज में शामिल होने गया युवक सड़क हादसे में घायल हो गया और रिश्तेदारी में पहुंचने के बाद उसकी मौत हो गई। जिससे दोनों परिवारों में मातम छा गया।

विज्ञापन


दादों थाना पुलिस के अनुसार थाना पालीमुकीमपुर के गांव चंदुआ गोवर्धनपुर निवासी रघुवीर (42) पुत्र रामफल बाइक से अपने ससुर के साढ़ू अनार सिंह के नाती के मंडप प्रीतिभोज में शामिल होने थाना दादों क्षेत्र के गांव हारनपुर कला जा रहे थे। 27 मई देर रात गांव कंचनपुर पुलिया के पास पहुंचते ही उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए। हारनपुर कला के लोगों ने उनका सांकरा के निजी चिकित्सक से उपचार कराया। उनको अपने साथ हारनपुर कला ले गए। वहीं शादी वाले घर पर ही वे सो गए। सुबह करीब 4 बजे महिलाओं ने उनको जगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


निधन की जानकारी होते ही शादी वाले घर में मातम छा गया। सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान लालू चौधरी सहित परिजन मौके पर पहुंच गए। थाना दादों के प्रभारी सुनील तोमर ने बताया कि तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो बेटे व दो बेटियों को रोते बिलखते छोड़ गया है। मृतक की बेटी की शादी अगले महीने होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed