{"_id":"664bc1b383534cf8d3037304","slug":"youth-going-for-purnagiri-darshan-dies-in-accident-aligarh-news-c-113-1-sali1011-100845-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: पूर्णागिरी दर्शन करने जा रहे युवक की हादसे में मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: पूर्णागिरी दर्शन करने जा रहे युवक की हादसे में मौत, परिवार में छाया मातम
Tue, 21 May 2024 03:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Tue, 21 May 2024 03:03 AM IST
सार
आठ साथियों के साथ तीन बाइकों पर युवा माता पूर्णागिरी का दर्शन करने जा रहे थे। ऋषिपाल बाइक पर सबसे पीछे बैठे थे। गंगीरी क्षेत्र के गांव नौगवां मोड़ पर पहुंचे तभी ऋषिपाल की बाइक एक पेड़ से टकरा गई। इस पर उनका सिर सीधे पेड़ से टकराया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
साथियों के साथ बाइक से माता पूर्णागिरी का दर्शन करने जा रहे युवक की रास्ते में हादसे में जान चली गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
थाना छर्रा के गांव नगला भीमसेन निवासी 36 वर्षीय ऋषिपाल सिंह पुत्र शिव कुमार 20 मई की मध्यरात्रि करीब साढ़े तीन बजे गांव के ही आठ साथियों के साथ तीन बाइकों पर माता पूर्णागिरी का दर्शन करने जा रहे थे। ऋषिपाल बाइक पर सबसे पीछे बैठे थे। गंगीरी क्षेत्र के गांव नौगवां मोड़ पर पहुंचे तभी ऋषिपाल की बाइक एक पेड़ से टकरा गई। इस पर उनका सिर सीधे पेड़ से टकराया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
साथियों ने परिवार वालों को खबर देने के साथ ही उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्री और एक पुत्र को रोता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन