{"_id":"65c6773f50c6bf31300ad924","slug":"youth-from-abhaypur-bahalolpur-found-dead-in-room-aligarh-news-c-297-1-ddu1001-100411-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कमरे में मृत मिला युवक, बिना कानूनी कार्रवाई के किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कमरे में मृत मिला युवक, बिना कानूनी कार्रवाई के किया अंतिम संस्कार
Sat, 10 Feb 2024 12:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sat, 10 Feb 2024 12:34 AM IST
सार
एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर उसके कमरे में मृत मिला। कानूनी कार्रवाई किए बिना ही वह शव को अपने गांव ले गए, जहां देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मंजेश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
मृतक मंजेश यादव
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गांव अभयपुर बहलोलपुर निवासी 22 मंजेश यादव पुत्र अमर सिंह अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में कंपाउंडर का कार्य करते थे। 8 फरवरी की सुबह वह अस्पताल नहीं पहुंचे, तो स्टाफ के ही एक कर्मचारी ने उन्हें कॉल किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला।
विज्ञापन
इस पर वह कर्मचारी कमरे पर बुलाने पहुंचा, तो वहां मंजेश का शव पड़ा था। स्टाफ की ओर से खबर मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। कानूनी कार्रवाई किए बिना ही वह शव को अपने गांव ले गए, जहां देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मंजेश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन