फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth Drowns in Barautha Canal

अलीगढ़: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नहर में डूबा युवक, बचाने कूदा दूसरा युवक भी डूबने लगा, लोगों ने बचाया

Thu, 24 Sep 2026 09:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Thu, 24 Sep 2026 09:28 PM IST
सार

नहाते समय विनय का पैर फिसला गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने कूदा ऋषभ तेज बहाव में फंस गया। स्थानीय युवकों ने उसे बचाया। पुलिस ने गोताखोर, फायर ब्रिगेड और फ्लड पीएसी एसडीआरएफ बुलाई। देर शाम तक तलाश जारी है। कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
Youth Drowns in Barautha Canal
नहर में डूबा युवक, विलाप करते परिजन - फोटो : परिजन, संवाद

विस्तार

हरदुआगंज की बरौठा नहर में गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान अलीगढ़ के श्रद्धालुओं के साथ हादसा हो गया। नहाने के दौरान पैर फिसलने से 24 वर्षीय विनय गहरे पानी में डूब गया। उसे बचाने के लिए कूदा ऋषभ भी तेज बहाव में फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन


अलीगढ़ शहर के देहलीगेट थाना क्षेत्र स्थित गुड़िया बाग चामुंडा माता मंदिर मोहल्ले से 12 से अधिक श्रद्धालु बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे दो ई-रिक्शा और बाइकों से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए बरौठा नहर पुल पहुंचे थे। पुल से मछुआ की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर नहर में विसर्जन के दौरान प्रशांत के बड़े भाई विनय का नहाते समय पैर फिसल गया। 
विज्ञापन


प्रशांत के अनुसार, विनय को बचाने के लिए ऋषभ नहर में कूदा और कुछ दूर तक उसे खींचकर लाया, लेकिन गहराई और तेज बहाव में वह खुद भी डूबने लगा। शोर सुनकर स्थानीय युवक पानी में कूदे और ऋषभ को बचा लिया, जबकि विनय का पता नहीं चल सका। सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों और फायर ब्रिगेड की मदद से तलाश शुरू कराई। देर शाम एसडीआरएफ की टीम भी तलाश में जुटी थी, लेकिन युवक का सुराग नहीं लगा था। घटना की जानकारी होने पर सीओ अतरौली अनिवेश कुमार, एसएचओ जोगेंद्र सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर सुशील कुमार मौके पर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक तरफ विसर्जन चल रहा था। दूसरी तरफ लापता युवक नहाने चला गया, जहां यह हादसा हुआ। फ्लड पीएसी की एसडीआरएफ टीम बुलाकर तलाशी के प्रयास किए जा रहे हैं। - अनिवेश कुमार, क्षेत्राधिकारी अतरौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed