{"_id":"699cb65c8595e58034020073","slug":"youth-dies-in-road-accident-companion-injured-aligarh-news-c-2-1-ald1025-916309-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
Tue, 24 Feb 2026 01:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
कस्बा के निकटवर्ती जलालपुर मार्ग पर देर रात्रि हादसे में 23 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क किनारे खेतों में जा गिरे और वहां लगे कटीले तारों में फंसकर बुरी तरह लहूलुहान हो गए।
ग्राम जलालपुर निवासी धर्मेंद्र उर्फ धम्मड़ (23) अपने साथी रोहित के साथ सोमवार देर रात करीब नौ बजे जट्टारी कस्बे से अपने गांव लौट रहे थे। बताते हैं कि दोनों दोस्त राजस्व दस्तावेज निकलवाने के लिए कस्बे में आए थे। ग्रामीणों ने बताया कि जलालपुर रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक अनियंत्रित होकर पास के खेतों में जा गिरे। खेतों की सुरक्षा के लिए लगाए गए लोहे के कंटीले तारों में फंसने के कारण दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान धर्मेंद्र उर्फ धम्मड़ ने दम तोड़ दिया, जबकि रोहित की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसका उपचार जारी है। धर्मेंद्र की माैत से उनके परिवार में शोक की लहर दाैड़ गई। वह छह भाइयों और एक बहन में चौथे नंबर के थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।