{"_id":"662d51d2fe601b81d408aa37","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-from-cooler-aligarh-news-c-117-1-sali1021-100472-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कूलर में आया करंट, चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कूलर में आया करंट, चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में छाया मातम
Sun, 28 Apr 2024 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Updated Sun, 28 Apr 2024 12:58 AM IST
सार
युवक कूलर सही कर रहा था। इसी दौरान कूलर में करंट प्रवाहित हो उठा। इससे वह करंट की चपेट में आकर कूलर से चिपक गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अवधेश
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
26 अप्रैल की शाम गांव तकीपुर में एक युवक कूलर की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
तकीपुर निवासी अवधेश चौहान 26 अप्रैल की शाम कूलर सही कर रहे थे। इसी दौरान कूलर में करंट प्रवाहित हो उठा। इससे वह करंट की चपेट में आकर कूलर से चिपक गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर गोधा पुलिस पहुंच गई। अवधेश चौहान तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो बेटे रितिक आठ और माधव दो वर्ष है। परिवार वालों का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन