फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth dies after getting caught in thresher due to loss of balance.

Aligarh News: बिगड़ा संतुलन थ्रेसर में फंसकर युवक की मौत

Sun, 21 Jun 2026 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after getting caught in thresher due to loss of balance.
विवेक का फाइल फोटो - फोटो : samvad
गांव नौअरी भोजपुर में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक खेत पर मक्का-बाजरा की करब की कुट्टी काटते समय चलती थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी विवेक पुत्र जालिम सिंह शुक्रवार शाम ट्रैक्टर-थ्रेसर लेकर खेत पर कुट्टी काटने गया था। परिजनों के अनुसार रात करीब साढ़े नौ बजे वह मशीन में कुट्टी डाल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह थ्रेसर की चपेट में आ गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और मशीन बंद कर उसे बाहर निकाला।हादसे में विवेक के दोनों पैर और हाथ गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली ले गए। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर रात करीब 11 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे। कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed