फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth died in road accident

Aligarh News: दो अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, परिवार में छाया मातम, परिजनों को रोता-बिलखता छोड़ा

Thu, 05 Jun 2025 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 05 Jun 2025 02:08 AM IST
सार

अलीगढ़ के जवां और खैल इलाके में दो सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। उन्होनें परिजनों को रोता-बिलखता छोड़ा है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Youth died in road accident
मृतक नरेश - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जवां के अलीगढ़-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर 4 जून शाम चार बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि नरेश (30) निवासी सिद्धगढ़ी थाना छतारी जिला बुलंदशहर  4 जून  शाम अलीगढ़ से अपने गांव जा रहा था।

विज्ञापन


सुमेरा झााल के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। युवक की शादी सात वर्ष पूर्व पिंकी के साथ हुई थी। मृतक अपने पीछे बेटी मानवी, बेटे माधव और पत्नी को रोते बिलखते छोड़ गया है। 
विज्ञापन


चारा ला रहे युवक को वाहन ने रौंदा, मौत
खैर के अलीगढ़-पलवल हाईवे पर गांव सुजानपुर के गेट पर 4 जून सुबह साढ़े सात बजे अज्ञात वाहन ने चारा लेकर आ रहे गांव निवासी कुमरसेन (48) को रौंद दिया। गंभीर रूप से घायल कुमरसेन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अज्ञात वाहन टक्कर मार कर वहां से तेजी से निकल गया। टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और घटना की सूचना पुलिस एवं परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर कुमार सेन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि कुमार सेन पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। दो बहन हैं। एक कुमारसेन से बड़ी और दूसरी सबसे छोटी है। उनकी मौत से परिजनों का रोना बिलखना शुरू हो गया। खैर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed