{"_id":"6640f945caa91b7ad40d9201","slug":"youth-commits-suicide-in-naurangabad-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आया था नामकरण संस्कार में, कर ली आत्महत्या, शव पोस्टमार्टम भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आया था नामकरण संस्कार में, कर ली आत्महत्या, शव पोस्टमार्टम भेजा
Sun, 12 May 2024 10:46 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 12 May 2024 10:46 PM IST
सार
युवक भाभी के यहां नामकरण संस्कार में आया। खुशियों के बीच किसी विवाद को लेकर युवक ने आत्महत्या कर ली। जिससे परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक
- फोटो : istock
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के गांधीपार्क क्षेत्र के नौरंगाबाद इलाके में युवक ने परिवार में खुशी के जश्न के बीच आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
बताया गया है कि नौरंगाबाद का 23 वर्षीय श्रीकांत अपनी मौसी के घर हाथरस रहता था। पिछले दिनों उसकी भाभी ने बच्चे को जन्म दिया। जिसके नामकरण संस्कार पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वह घर आया। इसी बीच किसी तरह के विवाद के बाद उसने आत्महत्या कर ली। इस सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन