{"_id":"66049170df88e26f660160b7","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-himself-in-ambedkar-nagar-aligarh-news-c-2-ali1009-357664-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: आंबेडकर नगर में फंदे से लटक युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: आंबेडकर नगर में फंदे से लटक युवक ने की आत्महत्या, पुलिस ने शुरू की जांच
Thu, 28 Mar 2024 03:06 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 03:06 AM IST
सार
युवक एक निजी कंपनी में काम करता था। घर में मां और छोटा भाई थे। युवक अपने कमरे में था। थोड़ी देर बाद जब उसकी मां कमरे में गई तो दरवाजा बंद था। खिड़की से देखा तो युवक फंदे से लटका था।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अलीगढ़ महानगर के थाना गांधीपार्क क्षेत्र के आंबेडकर नगर में 27 मार्च को एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
प्रवीन कुमार (28) पुत्र रामबाबू निवासी आंबेडकर नगर एक निजी कंपनी में काम करता था। 27 मार्च को सुबह करीब दस बजे घर में मां और छोटा भाई थे। प्रवीन अपने कमरे में था। थोड़ी देर बाद जब उसकी मां कमरे में गई तो दरवाजा बंद था।
विज्ञापन
खिड़की से देखा तो प्रवीन फंदे से लटका था। घर में शोर सुनकर अन्य परिजन और मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण लटकना बताया जा रहा है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन