फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth beaten up after being called to a house

Aligarh News: घर बुलाकर युवक को पीटा, 19 के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 28 Aug 2026 02:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten up after being called to a house
गांव उदयपुर में रंजिश के चलते युवक को फोन कर घर बुलाकर सामूहिक रूप से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 11 नामजद समेत 19 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

निवासी ललित और भीमा ने 22 अगस्त की शाम करीब 7:30 बजे हुई घटना की तहरीर पुलिस को दी। आरोप है कि कृष्ण उर्फ केके ने फोन कर उसे अपने घर बुलाया। वहां पुरानी रंजिश को लेकर रोहित, भोला, पवन, नरेंद्र, वीरेंद्र, उदयवीर, अरुण, विमलेश, बबीता, मैना और कमलेश समेत अन्य 8-10 अज्ञात लोग मौजूद थे। सभी ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 11 नामजद और करीब आठ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed