फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Youth are wandering unemployed under the BJP government: Sanjay Lathar

भाजपा सरकार में बेरोजगार घूम रहे हैं युवा : संजय लाठर

Mon, 31 Aug 2026 02:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Youth are wandering unemployed under the BJP government: Sanjay Lathar
आलमपुर चौराहे पर सपा की पीडीए पंचायत को संबोधित करते पूर्व विधायक वीरेश यादव। स्रोत :  स्वयं - फोटो : samvad
समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक वीरेश यादव ने बेटे अभिषेक यादव नंदू के नेतृत्व में रविवार को दादों स्थित फार्म हाउस से कार और बाइक रैली निकाली। दादों-सांकरा मार्ग से होते हुए रैली आलमपुर चौराहे पर जाकर पीडीए पंचायत में बदल गई। रैली और पीडीए पंचायत के माध्यम से पूर्व विधायक ने पार्टी की ताकत का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सभापति संजय लाठर ने कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए को ध्यान में रखते हुए सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर भी सवाल उठाए। कहा, योगी सरकार में युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। स्मार्ट मीटर के नाम पर सपा के लोगों को परेशान किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वे एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करें।
विज्ञापन

पूर्व विधायक वीरेश यादव ने सपा के पूर्व शासन काल में क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा विकास और सामाजिक न्याय को प्राथमिकता दी है जबकि भाजपा सरकार में विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं हुआ है। गुन्नौर विधायक राम खिलाड़ी यादव और सपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर चौधरी गोपाल सिंह, मुकेश माहेश्वरी, अज्जू इशहाक, पूरनमल प्रजापति, विनोद सविता, रामकुमार नागर, जस्सू शेरवानी, रामेश्वर यादव, बॉबी शर्मा, प्रशांत वाल्मीकि, देवेंद्र यादव प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed