{"_id":"67800fd8a6cd91185c0f8c5b","slug":"young-man-was-stopped-and-beaten-up-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: युवक को रोककर मारपीट, लोहे की राॅड और हथौड़े से हमला, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: युवक को रोककर मारपीट, लोहे की राॅड और हथौड़े से हमला, मुकदमा दर्ज
Thu, 09 Jan 2025 11:35 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 09 Jan 2025 11:35 PM IST
सार
मुसाफिर खाने के बगल से इमरजेंसी के गेट से दवा लेने जा रहे थे। तभी वहां गुटखा बेचने वाले युसुफ व उसके साले समेत दो अन्य लोगों ने अंदर जाने से मना किया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के जिला अस्पताल में एक युवक पर कुछ लोगों ने मारपीट व लोहे की राॅड और हथौड़े से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
थाना गांधीपार्क क्षेत्र के अचलताल- रामनगर निवासी मयंक गौतम ने बताया कि छह जनवरी को तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में गए थे। मुसाफिर खाने के बगल से इमरजेंसी के गेट से दवा लेने जा रहे थे। तभी वहां गुटखा बेचने वाले युसुफ व उसके साले समेत दो अन्य लोगों ने अंदर जाने से मना किया। बोले, यहां हमारी दुकानें लगती हैं। ऐसे में यहां से नहीं जाने देंगे।
विज्ञापन
सार्वजनिक रास्ता होने का हवाला दिया तो वे गाली-गलौज व हाथापाई करने लगे। विरोध पर राॅड व हथौड़े से हमला कर घायल कर दिया। मारपीट में मयंक के मुंह, हाथ-पैर में चोटें आईं हैं। बन्नादेवी पुलिस के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन