फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   young man ran to hit the junior engineer with a stick

Aligarh: मीटर चेक करने गई टीम, डंडा लेकर अवर अभियंता को मारने दौड़ा युवक, जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 06 Jul 2024 08:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 06 Jul 2024 08:57 PM IST
सार

बिजली का बिल आठ महीने से न होने पर संयोजन काट कर मीटर को उखाड़ लिया गया।इससे नाराज कपिल ने मीटर को तोड़ दिया। वह घर के अंदर से डंडा लेकर आया। अवर अभियंता के पीछे दौड़ कर जान से मारने की धमकी देते हुए गालियां दीं।

विज्ञापन
young man ran to hit the junior engineer with a stick
मडराक थाना - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मडराक थाना क्षेत्र के गांव पड़ियावली में बिजली के मीटर चेक करने गई टीम को गांव के ही युवक ने डंडा लेकर दौड़ा लिया। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


अवर अभियंता अश्वनी कुमार द्विवेदी ने थाना मडराक में मुकदमा लिखवाते हुए बताया कि 5 जुलाई को सुबह साढ़े दस बजे बिजली मीटर चेकिंग के लिए गांव पाड़ियावली गए थे। गांव में उपभोक्ता मीना देवी पत्नी सुखवीर सिंह का 23,275 रुपये का बिजली का बिल जमा नहीं हुआ था। भुगतान आठ महीने से लंबित था। इसलिए संयोजन काट कर मीटर को उखाड़ लिया गया। 
विज्ञापन


इससे नाराज कपिल पुत्र सुखवीर सिंह ने मीटर को तोड़ दिया। वह घर के अंदर से डंडा लेकर आया। उनके पीछे दौड़ कर जान से मारने की धमकी देते हुए गालियां दीं। अश्वनी कुमार द्विवेदी ने बताया कि कपिल के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम में धर्मेंद्र कुमार, अंकुश कुमार, ब्रजेश सारस्वत, सतेंद्र पाराशर साथ थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed