{"_id":"606329838ebc3e5924447c2c","slug":"young-man-neck-cut-off-from-chinese-manjhe-death-during-treatment-was-bringing-food-on-bike","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांझे ने ली एक और जान: ढाबे से बाइक पर खाना लेकर आ रहे युवक की कटी गर्दन, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांझे ने ली एक और जान: ढाबे से बाइक पर खाना लेकर आ रहे युवक की कटी गर्दन, इलाज के दौरान मौत
Tue, 30 Mar 2021 07:11 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Tue, 30 Mar 2021 07:11 PM IST
सार
- ज्यादा खून बहने से युवक की मौत
- अस्पताल में तोड़ा दम
- तीन वर्षीय बेटी के सिर से छिन गया बाप का साया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलीगढ़ के सासनी गेट क्षेत्र की कबीर कालोनी में मंगलवार सुबह चाइनीज मांझे से जख्मी युवक की जेएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब वह अपने दोस्त संग ढाबे से बाइक पर खाना लेकर आ रहा था, तभी मांझे से उसकी गर्दन कट गई।
दोस्त और सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पला साहिबाबाद की कबीर कालोनी निवासी चार भाई व एक बहन के बीच दूसरे नंबर का 25 वर्षीय सोमवीर पुत्र कुंवरजीत बेलदारी करता था। सभी भाई आसपास ही रहते हैं।
घर में मां माया देवी, पत्नी मंजू के अलावा तीन वर्षीय बेटी रागिनी है। बिलखते हुए मां माया देवी ने बताया कि सुबह वह अपने दोस्त राकेश संग ढाबे से बाइक पर खाना लेकर आ रहा था। तभी अचानक बस्ती में ही मांझे से उसकी गर्दन कट गई। इस दौरान दोस्त घबरा गया और दौड़कर सोमवीर के घर जाकर वाकये की जानकारी दी।
विज्ञापन
इस दौरान मौके पर भीड़ लग गई। दौड़कर आए परिजन उसे पहले जिला अस्पताल और फिर जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां दोपहर में इलाज के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसे बचाया नहीं जा सका और मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन उसके शव को अपने साथ घर ले आए। जहां कोहराम के बीच शाम को अंतिम संस्कार कर दिया गया।