{"_id":"660a9415ed72500a53024e5c","slug":"young-man-murdered-by-slitting-his-throat-in-aligarh-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की गला रेतकर हत्या: दोस्तों के साथ गया टहलने, नहीं लौटा वापिस, झाड़ियों में मिली लाश, एक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की गला रेतकर हत्या: दोस्तों के साथ गया टहलने, नहीं लौटा वापिस, झाड़ियों में मिली लाश, एक हिरासत में
Mon, 01 Apr 2024 04:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:32 PM IST
सार
अलीगढ़ में क्वार्सी थाना क्षेत्र के नगला पटवारी की गली नंबर सात का युवक रात घर से अपने दोस्तों के साथ टहलने निकला। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका पता नहीं चला। अगली सुबह उसकी लाश मिली।
विज्ञापन
झाड़ियों में मिला युवक का शव
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
रात को दोस्तों के साथ टहलने गया युवक वापिस घर नहीं लौटा। परिवार वालों ने सभी जगह तलाशा, पर नहीं मिला। अगली सुबह टहलने निकले लोगों ने झाड़ियों में एक शव देखा, जिसका गला रेता हुआ था। शिनाख्त होने पर पता चला कि शव रात को लापता हुए युवक का है। पुलिस ने मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। हत्या की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ में क्वार्सी थाना क्षेत्र के नगला पटवारी की गली नंबर सात के निवासी हसरत अली का 18 वर्षीय पुत्र कासिम खुद पढ़ता था और बच्चों को पढ़ाता था। 31 मार्च की रात कासिम घर से अपने दोस्तों के साथ टहलने निकला। देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका पता नहीं चला। 1 अप्रैल की सुबह टहलने निकले लोगों को किला स्थित झाड़ियों एक शव पड़ा दिखा। शव का गला रेता हुआ था। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
रात से लापता परिवार के सदस्यों को भी मिलने वाले ने सूचना दी कि एक शव मिला है। परिवार वालों ने शव की शिनाख्त कासिम के रूप में की। पुलिस, फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच के लिए तीन टीम बनाई गई हैं।
मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्दी ही युवक की हत्या का खुलासा किया जाएगा।- अमृत जैन, सीओ तृतीय, अलीगढ़