फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Young man hanged in the room

अलीगढ़: परिजनों से कहासुनी के बाद कमरे में फंदे पर झूला युवक, परिवार में छाया मातम, नहीं कराया पोस्टमार्टम

Fri, 04 Sep 2026 06:28 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 04 Sep 2026 06:28 PM IST
सार

श्रीनिवास शराब पीने का आदी था। रात को वह नशे की हालत में घर पहुंचा था। इसी बात को घरवालों से कहासुनी हो गई। विवाद के बाद वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

विज्ञापन
Young man hanged in the room
खुदकुशी। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

छर्रा क्षेत्र के गांव सुनपहर-एदलपुर में बृहस्पतिवार की रात शराब पीने को लेकर परिजनों से हुई कहासुनी के बाद एक युवक ने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतारा।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, श्रीनिवास (32) पुत्र महीपाल शराब पीने का आदी था। रात को वह नशे की हालत में घर पहुंचा था। इसी बात को घरवालों से कहासुनी हो गई। विवाद के बाद वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा खोलने पर वह फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन


कार्यवाहक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा। परिजनों के अनुरोध पर पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया और शव उन्हें सौंप दिया गया। परिजनों ने बाद में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed