{"_id":"6aa527aaefcf2cca08020985","slug":"young-man-fainted-from-the-smell-while-trying-to-catch-a-snake-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: सांप को पकड़ते में गंध से बेहोश हुआ युवक, अस्पताल में भर्ती, कोबरा डिब्बे में कर लिया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: सांप को पकड़ते में गंध से बेहोश हुआ युवक, अस्पताल में भर्ती, कोबरा डिब्बे में कर लिया बंद
Sat, 12 Sep 2026 03:51 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 12 Sep 2026 03:51 PM IST
सार
होश आने पर सूर्यकांत ने बताया कि वह सर्पों को बचाने का कार्य करते हैं। वह सर्पों को जिंदा पकड़कर जंगल में छोड़ते हैं ताकि कोई उन्हें मारे नहीं।
विज्ञापन
युवक का उपचार व डिब्बे में बंद सांप
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
डिबाई के गांव धीमई निवासी सूर्यकांत शनिवार को अतरौली के गांव चालकपुर में सर्प पकड़ने गए थे। उन्होंने वहां एक कोबरा सर्प को पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया।
विज्ञापन
सर्प पकड़ने के दौरान ही कोबरा की गंध उनके दिमाग में चढ़ गई। इससे उन्हें बेहोशी छाने लगी। उन्होंने तुरंत अपने साथियों से अस्पताल ले जाने का आग्रह किया। उनके साथी आनन-फानन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में उनका उपचार शुरू किया गया। हाथ में डिब्बे में बंद सर्प देखकर वहां मौजूद मरीजों और तिमारदारों की भीड़ जमा हो गई। कुछ देर बाद सूर्यकांत को होश आया।
विज्ञापन
सांप को बचाने का कार्य
होश आने पर सूर्यकांत ने बताया कि वह सर्पों को बचाने का कार्य करते हैं। वह सर्पों को जिंदा पकड़कर जंगल में छोड़ते हैं ताकि कोई उन्हें मारे नहीं। सूर्यकांत के अनुसार, पृथ्वी के संतुलन के लिए सर्प बेहद जरूरी हैं। डॉ सुल्तान अहमद ने बताया कि युवक की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन