{"_id":"66cb241279af1eccd1008577","slug":"young-man-dies-in-road-accident-in-tamil-nadu-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दादों के युवक की तमिलनाडु में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दादों के युवक की तमिलनाडु में मौत
Sun, 25 Aug 2024 06:01 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 25 Aug 2024 06:01 PM IST
सार
विक्रम सिंह मजदूरी का कार्य करता था। वह मजदूरी करके अपनी बाइक से वापस अपने कमरे की ओर लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक विक्रम सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु में रहकर मजदूरी कर रहे दादों के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
दादों के गांव सहानी फरीदपुर निवासी 25 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र राम खिलाड़ी तमिलनाडु राज्य के जिला इरोड में रहकर मजदूरी का कार्य करता था। 24 अगस्त देर शाम मजदूरी करके अपनी बाइक से वापस अपने कमरे की ओर लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर वहां मजदूरी कर रहे परिजनों को शव सौंप दिया। विक्रम सिंह की करीब दो साल पहले एटा जिला निवासी प्रियंका के साथ हुई थी। वह 8 महीने की गर्भवती है।
विज्ञापन