{"_id":"693ab07b445f4589170c3e0c","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-room-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: युवक ने कमरे में फंदे से लटक कर की खुदकुशी, परिवार में छाया मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: युवक ने कमरे में फंदे से लटक कर की खुदकुशी, परिवार में छाया मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Thu, 11 Dec 2025 05:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 11 Dec 2025 05:24 PM IST
सार
राजू घर के बाहर बने कमरे में सो रहा था। सुबह तड़के छह बजे राजू की पत्नी चाय-नाश्ता के लिए कमरे में बुलाने के लिए गई। कमरे में पंखे पर पति को लटका देखा उसके होश उड़ गए और रोने लगी।
विज्ञापन
खुदकुशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में लोधा थाना अंतर्गत गांव ककौला में 10 दिसंबर देर रात एक 42 वर्षीय युवक ने गृहक्लेश के चलते कमरे में पंखे पर गमछे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जिससे परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
गांव ककौला निवासी 42 वर्षीय मृतक राजू शर्मा पुत्र रमेश चंद शर्मा के परिजनों ने बताया परिवार के लोग घर के अंदर कमरे में सोए हुए थे। राजू घर के बाहर बने कमरे में सो रहा था। 11 दिसंबर को सुबह तड़के छह बजे राजू की पत्नी चाय-नाश्ता के लिए कमरे में बुलाने के लिए गई। कमरे में पंखे पर पति को लटका देखा उसके होश उड़ गए और रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर परिजन और पड़ोसी वहां आ गए।
विज्ञापन
परिजनों ने युवक के शव को फंद से नीचे उतारा और इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक का बेटा विकास शर्मा इंडियन नेवी में है। मृतक ने अपने पीछे एक बेटा, पत्नी और परिवार के लोगों को रोते- विलखते छोड़ा है। लोधा थाना प्रभारी सत्यवीर सिंह ने बताया इस मामले के बारे में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन